ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में कब दस्तक देगा मानसून, जानें मौसम विभाग के निदेशक ने क्या बताया

यूपी में कब दस्तक देगा मानसून, जानें मौसम विभाग के निदेशक ने क्या बताया

ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा। आने वाले 24 से 48 घंटों में यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं...

यूपी में कब दस्तक देगा मानसून, जानें मौसम विभाग के निदेशक ने क्या बताया
विशेष संवाददाता, लखनऊSun, 23 May 2021 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा। आने वाले 24 से 48 घंटों में यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मई के इस तरह से बदलते मौसम को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार मानसून जल्दआएगा। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय से पहले मानसून नहीं आएगा। 

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि वैसे तो भारत में मानसून पहली जून को केरल के रास्ते आता है मगर इस बार चक्रवातीय तूफान और अन्य सहयोगी मौसमी हालात के मद्देनजर केरल में 29 या 30 मई को मानसून आ सकता है। उत्तर प्रदेश में समय से पहले मानसून के आगमन की सम्भावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में 20 जून के आसपास मानसून आने की सामान्य तारीख है और फिलहाल इसके प्रदेश में समय से पहले सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार आगामी 24-25 मई को यश चक्रवातीय तूफान के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इसके असर के चलते आगामी 24 व 25 मई को उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसी क्रम में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने अब अण्डमान निकोबार द्वीप समूह में हलचल शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें