ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनफरत की राजनीति से नहीं होगा देश का विकास: डा. संजय सिंह

नफरत की राजनीति से नहीं होगा देश का विकास: डा. संजय सिंह

सुलतानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद  डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि नफरत की राजनीति से देश का विकास नहीं होगा। भाजपा और मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश में अमन चैन...

नफरत की राजनीति से नहीं होगा देश का विकास: डा. संजय सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरSun, 31 Mar 2019 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सुलतानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद  डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि नफरत की राजनीति से देश का विकास नहीं होगा। भाजपा और मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश में अमन चैन और विकास चाहती है। वहीं  पीएम मोदी और भाजपा दोनों देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं। युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म हो गए। उद्योग धंधे चौपट हैं। 

डा. सिंह रविवार को खुर्शीद क्लब मैदान में जिला कमेटी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस के टिकट पर वह 2009 में यहां से चुनाव जीते,अपने कार्यकाल में मैने फ्लाईओवर, सड़क, रेल, स्कूल, अस्पताल, ट्रामा सेंटर की स्थापना की । दुबारा मौका मिलने पर पिछले पांच साल का बकाया काम पूरा करने के साथ नए काम के लिए डबल मेहनत   करूंगा।

समारोह में पूर्व मंत्री डा. अमीता सिंह ने कहा सुलतानपुर विकास के लिए हम और डा. संजय सिंह दोनों समर्पित हैं। अंतिम सांस तक इसका विकास करने के लिए तत्पर रहेंगे। देश में हिन्दू और मुस्लिम दो आंखों की तरह हैं कांग्रेस हमेशा इन दोनों को साथ लेकर चलने का काम करती है। समारोह में भोजपुरी गायक दीपक दिनकर ने होली के सौहार्द पूर्ण लोकगीत सुनाए। अध्यक्षता पंडित शिव मंगल शुक्ला ने की। संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने किया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें