ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रही सरकार, 2022 में टूटेगा भाजपा का पिछला रिकॉर्ड : दिनेश शर्मा

15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रही सरकार, 2022 में टूटेगा भाजपा का पिछला रिकॉर्ड : दिनेश शर्मा

सुलतानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक एवं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता...

15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रही सरकार, 2022 में टूटेगा भाजपा का पिछला रिकॉर्ड : दिनेश शर्मा
सुलतानपुर। संवाददाताFri, 24 Sep 2021 10:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सुलतानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक एवं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी किसी भी शिक्षा मित्र को बेरोजगार नहीं होने दिया गया। डॉ शर्मा ने कहा कि सरकार के पास उपलब्धियों का भण्डार है। आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है जिसने साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियां दी है और तीन लाख से अधिक संविदा पर नौकरियां दी गयी है। डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई। कहा कि विपक्ष चाहे तो मिलकर चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा का पिछला रिकार्ड टूटेगा। 

उन्होंने कहा कि एक लाख 35 हज़ार पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है और एक भी नौकरी विवादित नहीं रही। नौकरियों के अलावा एक करोड़ 61 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न योजनाओं एमएसएमई, ओडीओपी आदि के माध्यम से रोजगार दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 करोड 67 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन,2.50 करोड़ शौचालय दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2.48 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का 6 हजार रूपये प्रति वर्ष मिल रहा है। 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम सरकार  कर रहीं  हैं। डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा सरकार ने जो विकास किया है उसके आगे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह जातिवाद क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद के आधार पर फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा जाहिर सी बात है यह सब मिलकर और अलग-अलग भी लड़े थे फिर भी पराजित हुए थे। इस बार सब मिलकर फिर लड़ें फिर भी पराजित होंगे। 

जलस्तर बढ़ने से किसानों को हुई हानि के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसकी अलग से समीक्षा कराई जा रही है किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों की आपदा राशि भी बढ़ाई गई है। डिप्टी सीएम ने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में बेरोजगारी को पूरी तरह से समाप्त करने का है। इसके पूर्व पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं जिला पंचायत गेट पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में युवाओं  ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा जनता जानती है हमारी सरकार ने प्रदेश के स्वरूप को बदलने का काम किया है। पिछले साढे चार साल में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है।  उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा अपराध के लिए जाना जाने वाला यूपी आज पूंजी निवेश के लिए जाना जा रहा है।उन्होंने कहा प्रदेश का यह सौभाग्य है कि उसे इस प्रकार का परिश्रमी मुख्यमंत्री मिला है।

किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द तिवारी ने किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों का खेत बैंक के माध्यम से एसडीएम द्वारा बंधक बनाये जाने का मामला डिप्टी सीएम के समक्ष उठाया। डिप्टी सीएम ने तत्काल डीएम को निर्देश दिया कि इसकी जांच कराये। इसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला विधायक देवमणि दुबे के पैतृक आवास सूर्यभानपट्टी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचा। डिप्टी सीएम यहां करीब 25 मिनट रुके। उन्होंने विधायक देवमणि द्विवेदी के पिता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, विधायक सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा,राजेश गौतम आदि रहे।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें