ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार; भाषा को बताया सड़क छाप 

सदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार; भाषा को बताया सड़क छाप 

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन का माहौल काफी गर्म रहा। डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने नेता प्रतिपक्ष की भाषा को सड़क छाप करार दिया।

सदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार; भाषा को बताया सड़क छाप 
Ajay Singhविशेष संवाददाता,लखनऊWed, 21 Sep 2022 09:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन का माहौल काफी गर्म रहा। मंगलवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला था। बुधवार को डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में सपा पर जमकर हमला बोला। ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की सदन में भाषा सड़क छाप है, जनता उन्हें जवाब देगी। ब्रजेश ने अंत में शायरी के जरिए नेता प्रतिपक्ष को नसीहत दी। कहा...नफरत की एक बूंद ही माहौल बदनुमा कर गई, जहां से आया है ये फरेब का जहर वो दरिया कैसा होगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह खुद तो एसी से निकलते नहीं और मेरे निरीक्षण पर सपाइयों को पीड़ा क्यों हो रही है। वह लगातार अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और ड्यूटी से गायब रहने वाले डाक्टरों को दुरुस्त करेंगे। ब्रजेश ने कहा समाजवादी पार्टी असत्य के ढेर पर खड़ी है। जनता को गुमराह करने के लिए गलत आंकड़े पेश करती है। सपा शासनकाल में स्वाथ्य विभाग के बजट की बंदरबांट होती थी। महकम लूट का अड्डा था। भाजपा सरकार बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है।

सदन में लगभग 10 मिनट बोलने के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शायरी के जरिए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश को इंगित करते हुए कहा... वो समझने लगे थे कि आस्तीन छुपा लेगी गुनाह उनके, लेकिन गजब हुआ की सनम बोलने लगे...। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के बजट में इजाफा किया गया है। वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग का बजट 14 हजार आठ सौ 11 करोड़ रुपये था।

जिसे बढ़ाकर 29 हजार एक सौ 65 करोड़ रुपये किया गया है। सपा कार्यकाल में चिकित्सा शिक्षा विभाग का बजट करीब एक हजार नौ सौ 14 करोड़ रुपये था। इसे बढ़ाकर नौ हजार सात सौ 10 करोड़ रुपये किया गया। भाजपा सरकार ने न सिर्फ बजट बढ़ाया। बल्कि बजट में बंदरबांट और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी। निगरानी तंत्र बढ़ाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें