ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में वेस्ट प्लास्टिक से 1500 किलोमीटर सड़कें बनवाएगा लोक निर्माण विभाग : केशव प्रसाद मौर्य

यूपी में वेस्ट प्लास्टिक से 1500 किलोमीटर सड़कें बनवाएगा लोक निर्माण विभाग : केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है लोक निर्माण विभाग वेस्ट प्लास्टिक से 1500 किलोमीटर सड़कें बनवाएगा। इसमें करीब 2000 टन वेस्ट प्लास्टिक की खपत होगी, जो पर्यावरण संरक्षण में बहुत सहायक होगा।...

यूपी में वेस्ट प्लास्टिक से 1500 किलोमीटर सड़कें बनवाएगा लोक निर्माण विभाग : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। प्रमुख संवाददाताTue, 01 Dec 2020 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है लोक निर्माण विभाग वेस्ट प्लास्टिक से 1500 किलोमीटर सड़कें बनवाएगा। इसमें करीब 2000 टन वेस्ट प्लास्टिक की खपत होगी, जो पर्यावरण संरक्षण में बहुत सहायक होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीकी के उपयोग से करीब 16 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। वातावरण के प्रदूषणमुक्त करने व बीमारियों से बचाव के लिए लोक निर्माण विभाग ने 175 हर्बल मार्गों का चयन कर ग्रीन पट्टी बनाकर हर्बल वृक्ष लगाए हैं। इसमें नीम, आंवला अर्जुन, सहजन, पीपल आदि पौधे लगाए गए। हर्बल मार्गों पर अब तक 32731 पौधे लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा हर्बल वाटिका का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मासपर्णी, सप्तपर्णी, जत्रोफा (रतनजोत), मेंथा, लेमन ग्रास, भ्रिंगराज, मुई, बाह्मी, तुलसी, अनन्तमूल, ग्वारापाठा, अश्वगंधा, हल्दी आदि पौधे जोकि कई रोगों के समाधान के लिए अत्यन्त उपयोगी पौधे लगाए जा रहे हैं। मार्गों को हर्बल मार्ग व हर्बल वाटिका बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगो की इम्यूनिटी को बेहतर करने के साथ साथ पर्यावरण को शुद्ध रखना है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें