ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमोबाइल पर ड्रीम इलेवन गेम खेल देवरिया के अरविंद ने जीते 70 लाख, रातों रात लखपति बना परिवार; बधाइयों का लगा तांता

मोबाइल पर ड्रीम इलेवन गेम खेल देवरिया के अरविंद ने जीते 70 लाख, रातों रात लखपति बना परिवार; बधाइयों का लगा तांता

देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले एक युवक ने मोबाइल पर ड्रीम इलेवन गेम खेलकर 70 लाख रुपए जीत लिए। युवक के रातों रात लखपति बनने से उसका परिवार में खुशी की लहर है।

मोबाइल पर ड्रीम इलेवन गेम खेल देवरिया के अरविंद ने जीते 70 लाख, रातों रात लखपति बना परिवार; बधाइयों का लगा तांता
Ajay Singhहिन्‍दुस्‍तान,देवरियाMon, 30 Jan 2023 03:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले एक युवक ने मोबाइल पर ड्रीम इलेवन गेम खेलकर 70 लाख रुपए जीत लिए। युवक के रातों रात लखपति बनने से उसका परिवार में खुशी की लहर है। पैसा जीतने के बाद से शनिवार को युवक के गांव पहुंच कर क्षेत्रीय विधायक सभाकुवर कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरिश चन्द्र तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।

विकास खंड भाटपाररानी के रघुनाथपुर निवासी सत्यनारायण कुशवाहा के बेटे अरविन्द ने बताया कि ड्रीम 11 पर टीम बना कर गेम खेलने का काम करते थे। बतौर अरविन्द वह पिछले तीन साल से ड्रीम 11 पर टीम बना कर गेम खेलते थे। समय-समय पर वह मामूली राशि भी जीता करते थे। शुक्रवार की रात किस्मत ने साथ दिया और गेम नंबर वन रैंक हासिल कर लिया। इसके चलते अरविन्द ने 70 लाख रूपया जीत लिया।

यह राशि जीतने के बाद से उसके घर में खुशी का माहौल है। 70 लाख रूपए जीतने वाले अरविन्द ने बताया कि ड्रीम इलेवन के वॉलेट अकाउंट में 70 लाख रुपए आ गए। शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के टी 20 मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर 11 खिलाड़ियों की अपनी टीम बनाई थी। उनके साथ पूरे देश से करीब 95 लाख खिलाड़ी ड्रीम 11 पर टीम बना कर भाग्य आजमा रहे थे।

खेल के दौरान रात करीब दस बजे उनकी टीम नम्बर वन रैंक आ गई, जिससे उसने 70 लाख रूपया जीत लिए। इसकी जानकारी मिलते ही उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उसके घर पर पहुंच कर लोग बधाई देने लगे। शनिवार को पूरे दिन युवक के घर पर शुभचिंतकों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। यही नहीं क्षेत्रीय विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंच कर बधाई दी। यही नहीं सोशल मीडिय पर भी उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

एक साल पहले ही दुबई से लौटा है अरविंद

सिर्फ बारहवीं तक पढ़ा अरविंद दुबई में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी उर्मिला देवी आठ साल के बेटे अनूप व तीन साल की बेटी अराध्या के साथ घर पर रहती थी। करीब एक साल पूर्व वह वहां से घर आ गया। तभी से गांव पर ही है। इस बीच वह अक्सर मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। पिछले दिनों ड्रीम इलेवन टीम बनाने की उसे लत लग गई। उसी दौरान वह कई बार जीतता व हारता रहा। शुक्रवार की रात उसके लिए लकी साबित हुई और उसने 70 लाख रुपए जीत लिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें