ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को सहारनपुर में दबोचा

10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को सहारनपुर में दबोचा

सात लाख के इनामी काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस दस हजार किमी का सफर तय करने के बाद सहारनपुर से दबोच पाई। काला जठेड़ी को तब पकड़ा गया जब वो सहारनपुर अंबाला रोड के ढाबे पर खाना खाने रुका था। इतना ही नहीं...

10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को सहारनपुर में दबोचा
संवाददाता, सहारनपुरMon, 02 Aug 2021 07:48 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सात लाख के इनामी काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस दस हजार किमी का सफर तय करने के बाद सहारनपुर से दबोच पाई। काला जठेड़ी को तब पकड़ा गया जब वो सहारनपुर अंबाला रोड के ढाबे पर खाना खाने रुका था। इतना ही नहीं वह इतना शातिर था कि वो पुलिस के सर्विलांस को लगातार चकमा दे रहा था। 

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर काला जठेड़ी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कई राज्यों के शहरों की खाक छाननी पड़ी। दरसल काला जठेड़ी अपनी लोकेशन बदलने में माहिर था। काला की लोकेशन कभी अहमदाबाद तो कभी मुबई तो कभी राजस्थान के कई शहरों में मिल रही थी। गैंगस्टर काला जठेड़ी पुलिस के सर्विसलांस सिस्टम को लगातार चकमा दे रहा था। आखिरकार काला को पुलिस ने अंबाला रोड स्थित ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पुलिस पहली नजर में तो काला को पहचान ही नही पाई थी। दिल्ली पुलिस की ओर से पूरे आपरेशन को  आपरेशन डी 24 नाम दिया गया था। काला पुलिस बचने के लिए अधिकतर इंटरनेट कॉलिंग व फेसबुक कालिंग ही करता था। 

कनाडा से लेकर यूके के गैंगस्टरों से थे संबध
कई राज्यों की पुलिस की नाक में दम करने वाले काला जठेड़ी का संबंध देश ही नही विदेशों के गैंगस्टरों से भी संबध था। सूत्रों के अनुसार यूके व कनाडा के गैंगस्टरों के साथ लगातार संपर्क था। काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार की गई लेडी डॉन अनुराधा को काला रिवाल्वर रानी के नाम से पुकारता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें