ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या : एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अयोध्या के महंत की मृत्यु

अयोध्या : एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अयोध्या के महंत की मृत्यु

सरयू तट पर रामनाम महायज्ञ के आयोजक सिद्धसंत तपस्वी बाबा नारायण दास के शिष्य एवं फटिक शिला के महंत रामाज्ञा दास ( 55) वर्ष की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे पर कन्नौज...

अयोध्या : एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अयोध्या के महंत की मृत्यु
हिन्दुस्तान संवाद,अयोध्याSat, 27 Jul 2019 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

सरयू तट पर रामनाम महायज्ञ के आयोजक सिद्धसंत तपस्वी बाबा नारायण दास के शिष्य एवं फटिक शिला के महंत रामाज्ञा दास ( 55) वर्ष की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास उस समय हुई जब वह वृंदावन से सुबह अयोध्या के लिए निकले थे।

बताया गया कि हादसे में वाहन चालक सरोज भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।  इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही उनके गुरुभाई सुकदेव दास आश्रम के अन्य संतों के साथ तत्काल कन्नौज के लिए रवाना हो गए। साकेतवासी महंत के गुरुभाई सुकदेव दास ने बताया कि तपस्वी बाबा अयोध्या में वर्ष 1978 में पधारे थे और उन्होंने सरयू तट पर ही अपना डेरा डाला था। फिर उन्होंने यहीं रामनाम महायज्ञ का आयोजन किया।

यह आयोजन वर्ष 1987 के बाद 1990, 1992 व 1997 में लगातार किया गया। वहीं बाबा की ओर से प्रचार वाहन लगातार घूम-घूम कर श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सायं सात से आठ बजे के बीच श्रीरामनाम संकीर्तन के लिए जागरूक करता रहा। उनका साकेतवास वर्ष 2002 में होने के बाद से वह दोनों ही गुरुभाई संयुक्त रूप से आश्रम का संचालन कर रहे थे।

इस बीच ग्राम मीरापुरद्वाबा में सीएम के आदेश से भगवान श्रीराम की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने के लिए जमीनों का सर्वे शुरू हुआ तो उस सर्वे में फटिक शिला आश्रम की जमीन भी आ गई। आश्रम पर आए संकट को लेकर सक्रिय हुए महंत रामाज्ञा दास ने हाल ही में अयोध्या के संतों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर सीएम से भेंट करने उनके आवास पर भी गए थे। महंत श्री दास दो दिन पहले ही अयोध्या से वृंदावन गए थे। बताते हैं कि एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी कतिपय कारणों से अनियंत्रित होकर पलट गई। महंत श्री दास के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा, बोला- नशे में हो गई भूल

उत्तराखंड में रेड अलर्ट, मुंबई समेत 4 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें