ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सांप के काटने से युवक की मौत, अंतिम संस्कार में आई बहन को भी डसा

सांप के काटने से युवक की मौत, अंतिम संस्कार में आई बहन को भी डसा

इत्तेफाक कहें या फिर सांप की दुश्मनी। तीन दिन के अंतराल में जहरीले सांप ने भाई और गर्भवती बहन को शिकार बना डाला। सांप के डसने से पहले भाई की मौत हुई। इसके बाद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई...

 सांप के काटने से युवक की मौत, अंतिम संस्कार में आई बहन को भी डसा
इस्लामनगर। हिन्दुस्तान संवादThu, 13 Sep 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

इत्तेफाक कहें या फिर सांप की दुश्मनी। तीन दिन के अंतराल में जहरीले सांप ने भाई और गर्भवती बहन को शिकार बना डाला। सांप के डसने से पहले भाई की मौत हुई। इसके बाद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई गर्भवती को भी सांप ने डस लिया। उसकी झाड़-फूंक के बाद मौत हो गई। भाई बहन की मौत से घरवालों में चीत्कार मची हुई है। इधर सांप के डसने से हुई भाई बहन की मौत पर ग्रामीण तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 
घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के अल्लाहपुर समसपुर की है। गांव निवासी सत्येंद्र उम्र 30 पुत्र डालचंद मंगलवार दोपहर को खेत पर बाजरा फसल को देखने के लिए गया था। तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने से उसकी हालत बिगड़ गई। घरवालों ने युवक को प्राइवेट चिकित्सक से लेकर झाड़-फूंक तक कराई, लेकिन बुधवार दोपहर को युवक ने दम तोड़ दिया। 
युवक की मौत सुनकर उसकी गर्भवती बहन सीमा पत्नी बंटी निवासी गांव कैल भखरौली थाना धनारी जिला संभल रोती बिलखती आ गई। रात भर युवक की मौत पर घर में सन्नाटा पसरा रहा था। बताते गुरुवार सुबह करीब चार बजे बहन की रोते रोते आंख लग गई और उसे भी सांप ने डस लिया। शाम को झाड़-फूंक के बाद गर्भवती बहन की भी मौत हो गई। 
  परिजनों ने मुताबिक सीमा अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखती छोड़ गई है। उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। भाई सत्येंद्र भी मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी एवं तीन बच्चों को छोड़ गया है। भाई बहन की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। सीमा का अंतिम संस्कार उसके ससुराल में ही किया जाएगा। ससुराल पक्ष के लोग उसका शव ले गए हैं। इधर सतेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें