ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशस्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती युवती की मौत, डॉक्टरों पर लगाया था गैंगरेप का आरोप

स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती युवती की मौत, डॉक्टरों पर लगाया था गैंगरेप का आरोप

प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती युवती की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई।  उसके चचेरे भाई ने ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में महिला संगठन व...

स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती युवती की मौत, डॉक्टरों पर लगाया था गैंगरेप का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 08 Jun 2021 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती युवती की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई।  उसके चचेरे भाई ने ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में महिला संगठन व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदि ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए आईजी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी दिया था। मंगलवार सुबह मौत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इधर अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

गौरतलब है कि मिर्जापुर की रहने वाली युवती 29 मई को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी आंत में समस्या थी। दो दिन बाद डॉक्टरों ने उसका मेजर ऑपरेशन किया था। इस दौरान उसके भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ गलत काम किया गया। उसने हाथ से पर्ची पर भी लिखा था गलत काम किया। युवक की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमओ ने डॉक्टरों की एक कमेटी बनाकर जांच कराई।

रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई और यह कहा गया कि ऑपरेशन की प्रक्रिया में पेशाब नली लगाने व अन्य चीजों को ही युवती ने गलत समझ लिया था। ऑपरेशन के दौरान चार महिला डॉक्टर भी मौजूद थी। इधर, रिचा सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। युवती की मौत के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर आक्रोश बढ़ गया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें