ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरायबरेली की महिला सिपाही का बदायूं में लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की पड़ताल में जुटी पुलिस

रायबरेली की महिला सिपाही का बदायूं में लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की पड़ताल में जुटी पुलिस

यूपी के बदायूं जिले में महिला सिपाही का शव गुरुवार सुबह उसके घर में फंदे पर लटका मिला। साथ में रहने वाली मौसेरी बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सिपाही रायबरेली की रहने वाली...

रायबरेली की महिला सिपाही का बदायूं में लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की पड़ताल में जुटी पुलिस
बदायूं। हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Sep 2021 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के बदायूं जिले में महिला सिपाही का शव गुरुवार सुबह उसके घर में फंदे पर लटका मिला। साथ में रहने वाली मौसेरी बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सिपाही रायबरेली की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।  

घटना कोतवाली दातागंज क्षेत्र में हुई। यहां तैनात महिला कांस्टेबल शुभलता 27 वर्ष पत्नी दीपक दातागंज में ही बिजलीघर के पास संजय के घर में बतौर किराएदार रहती थी। साथ में मौसेरी बहन कंचन व भाई अनुराग भी इसी घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह अनुराग बदायूं स्थित स्कूल में पढ़ने आ गया, जबकि कंचन घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। इसी बीच भीतर कमरे में जाकर देखा तो वहां शुभलता का शव लिंटर के कुंडे में फंदे से लटक रहा था। कंचन की सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उसे उतारकर सीएचसी ले गई, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि महिला सिपाही रायबरेली की रहने वाली थी और कुछ दिन पहले ही छुट्टी से वापस लौटी थी। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। उनके पहुंचने पर कुछ अन्य सवालों के जवाब मिलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें