DDU Entrance Exams:  गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में 29 सितम्‍बर से प्रवेश परीक्षा की तैयारी, जानिए पूरा शेड्यूल 

हिन्‍दुस्‍तान टीम , गोरखपुर
Follow us on Google News
share

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। स्नातक की परीक्षाएं 29 सितम्बर को शुरू होकर 13 अक्टूबर तक...

DDU

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। स्नातक की परीक्षाएं 29 सितम्बर को शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेंगी। स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से शुरू होगी और 13 अक्टूबर को खत्म होगी। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ राजवंत राव ने बताया कि स्नातक की सभी प्रवेश परीक्षाएं दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होंगी। परास्नातक की परीक्षाएं दोनों पालियों सुबह 9 से 11 बजे तथा दोपहर 2 से से 4 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। 

स्नातक में प्रवेश को इन तिथियों में परीक्षा
उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को बीएससी बायो, 30 सितंबर को बीकॉम, 1 अक्टूबर को बीएससी मैथ, 3 अक्टूबर को बीए, 5 अक्टूबर को बीएससी कृषि, 6 अक्टूबर को बीएससी नर्सिंग, 7 अक्टूबर को बीए एलएलबी, 8 अक्टूबर को बीबीए, 9 अक्टूबर को बीएससी होम साइंस, 10 अक्टूबर को बीसीए, 12 अक्टूबर को बीएससी फिजियोथैरेपी और 13 अक्टूबर को बीएससी एमएलटी की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। 

पीजी के परीक्षाओं का ये है शेड्यूल
वहीं स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 5 अक्टूबर को एमए हिंदी,  इकोनॉमिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, होमसाइंस, एमएससी एजी, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक विषयों के लिए परीक्षा होगी। इसी तरह 6 अक्टूबर को एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमकॉम, 7 अक्टूबर को मनोविज्ञान, उर्दू एमएससी जूलॉजी, एमएससी फिजिक्स, 8 अक्टूबर को एमए सोशियोलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी मैथमेटिक्स, 9 अक्टूबर को एमए मॉडर्न हिस्ट्री, एंसीएन्ट हिस्ट्री, एमएससी केमिस्ट्री, एलएलएम, 10 अक्टूबर को एलएलबी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीजे, 12 अक्टूबर को एमएड पेपर फर्स्ट व सेकेंड, एमए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और 13 अक्टूबर को भूगोल, दृश्य कला, शिक्षा शास्त्र की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी।

23 केन्द्रों पर होगी बीए की परीक्षा
3 अक्टूबर को होने वाली बीए की परीक्षाओं के लिए शहर में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। बीए में आवेदकों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्नातक एवं परास्नातक की कुल 8153 सीटों पर प्रवेश के लिए 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा शामिल होंगे।

इन विषयों में मिलेगा सीधा प्रवेश
एमए दर्शनशास्त्र, संस्कृत, एमए/एमएससी रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, सां‌‌‌ख्यिकी, एमए मंच कला, बीपीएड, पीजीडीएम विषयों की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इन विषयों में सीट से कम आवेदन ही आए हैं। इसलिए विवि ने परीक्षा कराने की बजाय अभ्यर्थियों को सीधा प्रवेश देने का निर्णय लिया है। 

प्रवेश पत्र ही होगा पास
परीक्षा समन्वयक प्रो. राजवंत ने बताया कि प्रवेश पत्र जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। प्रवेश पत्र ही पास माना जाएगा। प्रशासन से यह अनुरोध किया जाएगा कि कंटेनमेंट जोन क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने की अनुमति दें। यह सूचना प्रवेश पत्र पर भी अंकित की जाएगी।
 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsगोरखपुर विश्‍वविद्यालय में 29 सितम्‍बर से प्रवेश परीक्षा की तैयारी