अमेठी में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ दूर खेत में मिला शव

Mar 07, 2021 04:32 pm ISTYogesh Yadav अमेठी भाषा,
share

अमेठी में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया...

अमेठी में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ दूर खेत में मिला शव

अमेठी में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया। पुलिस उपाधीक्षक (अमेठी) अर्पित कपूर ने युवक के परिजन के हवाले से बताया कि भावलपुर गांव निवासी युवक अजीत कुमार उर्फ सपलिंग (20) रात में अपने घर पर सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाई गई।

परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वह घर से खेत में कब गया। कपूर ने बताया कि युवक के सिर पर गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।