महोबा में हैवानियत: 60 साल की दलित बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधकर नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डाला, फिर किया गैंगरेप

कबरई (महोबा) । संवाददाता,
Follow us on Google News
share

यूपी के महोबा में एक विधवा संग हैवानियत की हदें पार हो गई हैं। घर में सो रही दलित विधवा को अगवाकर दबंगों ने गैंगरेप किया। हाथ-पैर बांधकर हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके नाजुक अंगों में मिर्च...

women

यूपी के महोबा में एक विधवा संग हैवानियत की हदें पार हो गई हैं। घर में सो रही दलित विधवा को अगवाकर दबंगों ने गैंगरेप किया। हाथ-पैर बांधकर हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके नाजुक अंगों में मिर्च पाउडर डाल उसे तड़पाया और फिर उसे मरा समझकर भाग निकले। खंडहर में विधवा को अचेतावस्था में पड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  कबरई कस्बे में साठ साल की दलित विधवा अपनी पोतियों के साथ रहती है, उसके बेटे-बहू बाहर रहकर काम करते हैं। शनिवार रात घर में सो रही विधवा को दबंग अगवा कर ले गए और कस्बे के बाहर खंडहर में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हैवानियत की हदें पार कर नाजुक अंगों में मिर्च पाउडर डाल दिया और पीटने पर वह बेहोश हो गई तो मरा समझ दबंग भाग निकले। रविवार सुबह पड़ोसियों ने खंडहर में उसे निर्वस्त्र हालत में देखा तो कपड़ा डाला औऱ हाथ-पैर खोले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश में आने पर एसपी सुधा सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उससे घटना की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और कबरई पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमहोबा में हैवानियत की हदें पार, 60 साल की दलित बुजुर्ग से गैंगरेप