ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकिराए के मकान में छात्रा को बंदकर फरार हो गए दबंग, कई घंटे तक रही कैद

किराए के मकान में छात्रा को बंदकर फरार हो गए दबंग, कई घंटे तक रही कैद

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दबंगों ने घर में छात्रा को बंदकर बाहर से मकान में ताला लगा दिया। आरोप है कि छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती का भी प्रयास किया गया।

किराए के मकान में छात्रा को बंदकर फरार हो गए दबंग, कई घंटे तक रही कैद
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,बहराइचTue, 30 May 2023 09:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सखैयापुरा में दबंगों ने घर में छात्रा को बंदकर बाहर से मकान में ताला लगा दिया। आरोप है कि छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती का भी प्रयास किया गया। लोगों ने ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। परिजनों के पहुंचने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। पुलिस को तहरीर दी गई। उनका कहना है कि किरायेदारी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। 

एकता भट्नागर करीब 40 वर्षां से शखैय्यापुरा स्थित एक घर में किरायेदार हैं।  26 मई को वह बाहर गई हुई थी। एक बालिका घर में रही, जो पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि उनके जाने की आहट पाकर दबंग उनके घर में घुसे और लड़की के साथ जोर जबरदस्ती कर धमकाया। जाते समय पूरे घर के कमरों में ताला बंद कर चले गये। दबंगों के इस कृत्य में घर के अंदर मौजूद बालिका कैद हो गई। घंटों कैद रहने के बाद बालिका ने लोगों की मदद से ताला खुलवाया।न गर कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि किरायेदा रव मकान मालिक का आपसी विवाद का मामला है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें