ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआगरा: वाट्सएप ग्रुप बना महिला सिपाहियों को अश्‍लील मैसेज भेजने लगा सिरफिरा 

आगरा: वाट्सएप ग्रुप बना महिला सिपाहियों को अश्‍लील मैसेज भेजने लगा सिरफिरा 

उत्‍तर प्रदेश पुलिस की 40 महिला सिपाहियों सहित करीब 60 युवतियों को एक मनचला कई दिनों से परेशान कर रहा है। एक युवती ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत की है। शिकायतकर्ता युवती भी दस महीने पुलिस...

आगरा: वाट्सएप ग्रुप बना महिला सिपाहियों को अश्‍लील मैसेज भेजने लगा सिरफिरा 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,आगरा Wed, 02 Dec 2020 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश पुलिस की 40 महिला सिपाहियों सहित करीब 60 युवतियों को एक मनचला कई दिनों से परेशान कर रहा है। एक युवती ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत की है। शिकायतकर्ता युवती भी दस महीने पुलिस की ट्रेनिंग कर चुकी है। बाद में उनका चयन शिक्षिका के लिए हो गया। पुलिस की नौकरी छोड़ दी। आरोपित फतेहाबाद क्षेत्र का निवासी है। यह जानकारी भी पीड़िता के पिता ने हासिल की है। वह खुद पुलिस में तैनात हैं।

युवती ने एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र लिखा था। जिसे जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है। युवती के पिता फिरोजाबाद में तैनात हैं। परिवार आगरा में रहता है। युवती के अनुसार वह 27 नवंबर को बिजलीघर गई थीं। रास्ते में उनका मोबाइल कहीं खो गया। मोबाइल में 100 से अधिक युवतियों के नंबर हैं। लगभग 50 उनकी सहेलियां हैं। शेष परिवार की सदस्य हैं। मोबाइल में 40 उन युवतियों के नंबर भी हैं जो वर्तमान में किसी न किसी जिले में महिला सिपाही के रूप में तैनात हैं। उन्होंने भी पुलिस ट्रेनिंग की थी। पहले उनका चयन सिपाही पद के लिए हुआ था। उनके बैच में उन्हें मिलाकर 41 लड़कियां थीं। जिसे भी उनका मोबाइल मिला उसने उनके नंबर से ही एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया। उसमें पचास से अधिक युवतियों को शामिल कर लिया। उस ग्रुप में अश्लील मैसेज करने लगा। मैसेज ग्रुप में आने पर हर कोई हैरान रह गया। उनके पास सहेलियों के फोन आए तो पता चला कि मैसेज भेजने वाला उनके नाम का ही सहारा ले रहा है। 

युवतियों को व्हाट्स एप पर फोन करता है युवक  
आरोपी युवक युवतियों को व्हाट्स एप पर फोन करता है। उनसे अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर गालियां देता है। हैड कांस्टेबिल धनराज शर्मा ने बताया कि वह प्रार्थना पत्र लेकर एसपी क्राइम से मिले थे। उन्होंने प्रार्थना पत्र साइबर सेल थाने भेज दिया। चंद दिनों बाद बेटी की शादी है। वह परेशान है। यह बोल रही है कि आरोपित का पकड़ा जाना जरूरी है। पकड़ा नहीं गया तो उसकी सहेलियों को परेशान करता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें