ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशCovid 19 : आगरा और कानपुर भेजे जाएंगे विशेष अधिकारी 

Covid 19 : आगरा और कानपुर भेजे जाएंगे विशेष अधिकारी 

उत्तर प्रदेश के आगरा और कानपुर जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। कानपुर और आगरा के लिए विशेष अधिकारी भेजे जाएंगे। विशेष अधिकारी निगरानी और कोरोना के बचाव पर काम...

Covid 19 : आगरा और कानपुर भेजे जाएंगे विशेष अधिकारी 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 01 May 2020 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के आगरा और कानपुर जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। कानपुर और आगरा के लिए विशेष अधिकारी भेजे जाएंगे। विशेष अधिकारी निगरानी और कोरोना के बचाव पर काम करेंगे। ये जानकारी मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दी। अवनीश अवस्थी ने कहा कि पूल टेस्टिंग का लाभ मिल रहा है। नोडल अधिकारी फोन पर रहें और समस्याएं सुनें। 

आपको बता दें कि यूपी के आगरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना ‌के 75 पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 479 पहुंच गई है। एक दिन में इतने केस मिलने वाली ये यूपी के किसी भी शहर में सर्वाधिक संख्या है। इनमें आठ सब्जी और फल विक्रेता भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2203 हो गई है जबकि 39 मरीजों की मौत हुई है। वहीं शुक्रवार की सुबह 17 और मरीज मिलने से आगरा में संक्रमितों की कुल संख्या 496 पहुंच गई है।

आगरा में एक दिन में रिकॉर्ड 74 केस मिलने से प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। दूसरी ओर ‌स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों का संक्रमित होना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आगरा में पहला केस दो मार्च को मिला था। तब खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी परिवार के पांच सदस्य संक्रमित हुए थे। उसके बाद एक दिन में अभी तक सबसे ज्यादा 74 संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं कानपुर में अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी हैं और 209 लोग कोविड 19 पाजिटिव है। सभी का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बेकनगंज थाना क्षेत्र हाई रिस्क क्षेत्र में है। इस क्षेत्र में लॉकडाउन का सही तरह से पालन नहीं होने से दिक्कत खड़ी हो रही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला के मुताबिक, अभी कुली बाजार हाटस्पाट है। यह क्षेत्र में बेहद संवेदनशील है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें