ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबागपत में कोरोना पॉजिविट जमाती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागा, चादर के सहारे खिड़की से कूदा 

बागपत में कोरोना पॉजिविट जमाती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागा, चादर के सहारे खिड़की से कूदा 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव जमाती खिड़की तोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों और डाक्टरों में हडकंप...

बागपत में कोरोना पॉजिविट जमाती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागा, चादर के सहारे खिड़की से कूदा 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,बागपत Tue, 07 Apr 2020 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव जमाती खिड़की तोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों और डाक्टरों में हडकंप मच गया।  पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 

दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज में देश-विदेश के जमातियों का जमावड़ा जमा था। वहां नेपाल के रहने वाले 37 जमाती भी आए थे। पुलिस ने सभी को वहां से उठाकर  बागपत के बालैनी में श्रीकृष्ण इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती दिया था। वहां पर एक नेपाली जमाती की तबीयत खराब हो गई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद  चार अप्रैल की रात में उसे खेकड़ा में सीएचसी पर बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया था। वहां से वह सोमवार की रात खिड़की तोड़कर चादर का सहारा लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। डीएम के स्तर पर सुरक्षा में चूक कैसे हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें