ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलॉकडाउन: 8 महीने की गर्भवती महिला चली 200 किमी पैदल, नोएडा से जालौन पहुंची

लॉकडाउन: 8 महीने की गर्भवती महिला चली 200 किमी पैदल, नोएडा से जालौन पहुंची

लॉकडाउन में सबसे अधिक दिक्कत प्रवासी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। काम बंद होने से परेशान मजदूर पैदल ही शहरों से गांवों की ओर चल पड़े। एक 8 महीने की गर्भवती महिला भी 200 किलीमीटर पैदल चली है। वह अपने...

लॉकडाउन: 8 महीने की गर्भवती महिला चली 200 किमी पैदल, नोएडा से जालौन पहुंची
आईएएनएस,जालौनTue, 31 Mar 2020 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में सबसे अधिक दिक्कत प्रवासी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। काम बंद होने से परेशान मजदूर पैदल ही शहरों से गांवों की ओर चल पड़े। एक 8 महीने की गर्भवती महिला भी 200 किलीमीटर पैदल चली है। वह अपने पति के साथ नोएडा से चलकर जालौन पहुंच गई। 

नोएडा की एक निमाणार्धीन साइट पर 5 साल से काम करने वाली 25 वर्षीय अंजू देवी 8 महीने की गर्भवती है। अगले महीने उसका प्रसव होना है। लेकिन इस बीच लॉकडाउन की वजह से उसके पति का रोजगार ठप हो गया। ऐसे में उन्होंने गांव जाने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें: 'साहब! पुलिस दिन में खाना देती है, रात को लाठी मारती है'

अंजू देवी ने दो दिन और दो रात में यह दूरी नाप दी। वह जालौन जिले के राठ क्षेत्र के औंता गांव रविवार रात पहुंची। यहां पहुंचने के बाद अंजू और उनके 28 वषीर्य पति अशोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ। डॉक्टरों ने उनकी थर्मल जांच की और दंपति को सामान्य बताया। हालांकि, उन्हें 14 दिनों के लिए अलग रहने का निर्देश दिया गया है।

अशोक एक भूमिहीन किसान हैं और नोएडा में एक निमार्ण स्थल पर काम करते हैं। वे ओराई तक 200 किमी तक चले और आखिरकार एक लोडर की मदद से रथ के पास पहुंचे। यात्रा के दौरान अंजू और उनके पति अपने परिवार के साथ लगातार संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के 1251 केस, किस राज्य में कितने मरीज-कितनी मौतें, सूची

अशोक ने बताया, 'हम पहले नोएडा से बाहर नहीं जा सकते थे क्योंकि हमारे ठेकेदार ने हमारे बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया गया था। पैसे मिलने के बाद हमने 'रोटी' और 'सब्जी' अपने साथ रखी और निकल पड़े। बाद में कुछ लोगों ने रास्ते में हमें भोजन दिया। अब मुझे इस बात की राहत है कि हम अंतत: अपने घर वापस आ गए हैं।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें