ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना लॉकडाउन पलायन : लखनऊ में बाहरी राज्यों से आने वालों को हज हाउस में किया जाएगा क्वारंटाइन

कोरोना लॉकडाउन पलायन : लखनऊ में बाहरी राज्यों से आने वालों को हज हाउस में किया जाएगा क्वारंटाइन

कानपुर रोड पर सरोजनीनगर स्थित हज हाउस बाहरी राज्यों से आने वाले मुसाफिरों के लिए क्वारंटाइन गृह बनाया जायेगा। शनिवार शाम जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही स्थानीय तहसील प्रशासन इसकी तैयारियों के लिए युद्ध...

कोरोना लॉकडाउन पलायन : लखनऊ में बाहरी राज्यों से आने वालों को हज हाउस में किया जाएगा क्वारंटाइन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 29 Mar 2020 10:19 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर रोड पर सरोजनीनगर स्थित हज हाउस बाहरी राज्यों से आने वाले मुसाफिरों के लिए क्वारंटाइन गृह बनाया जायेगा। शनिवार शाम जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही स्थानीय तहसील प्रशासन इसकी तैयारियों के लिए युद्ध स्तर पर जुट गया I

 बताते चले कि  कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 21दिन के घोषित लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में फँसे यूपी के श्रमिक व अन्य लोग अपने रिहायशी इलाकों से निकल कर बड़ी तादात में पैदल ही दिल्ली बार्डर से अपने-अपने घरों को कूच कर चुके हैं Iडीएम ने भी इसी वजह से शनिवार देर शाम सरोजनीनगर तहसील प्रशासन को कानपुर रोड स्थित हज हाउस को इसके लिए तैयार करने का आदेश मिलाI जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही  एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार उमेश कुमार सिंह सहित पूरा तहसील अमला हज हाउस पहुंच कर इसकी तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुट गया I

तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे हज हाउस की साफ-सफाई कराने के साथ ही यहाँ रुकने वाले लोगों के लिए रजाई-गद्दे की व्यवस्था कर ली गई हैI उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी देखरेख के लिए लेखपाल सहित अन्य तहसील कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें