ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस : विदेश से मुरादाबाद लौटे 521 लोगों की लिस्ट जारी

कोरोना वायरस : विदेश से मुरादाबाद लौटे 521 लोगों की लिस्ट जारी

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच गुरुवार दूसरे देशों से मुरादाबाद पहुंचे 521 और लोगों की सूची प्रशासन को मिल गई है। इनमें से अधिकतर मध्यपूर्व देशों से आए हैं। लिस्ट मिलते ही प्रशासन इन लोगों के घरों...

कोरोना वायरस : विदेश से मुरादाबाद लौटे 521 लोगों की लिस्ट जारी
हिन्दुस्तान टीम।, मुरादाबाद।Fri, 27 Mar 2020 06:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच गुरुवार दूसरे देशों से मुरादाबाद पहुंचे 521 और लोगों की सूची प्रशासन को मिल गई है। इनमें से अधिकतर मध्यपूर्व देशों से आए हैं। लिस्ट मिलते ही प्रशासन इन लोगों के घरों की निगरानी के इंतजाम में जुट गया  है। इन सभी को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इनमें से छह लोग अपने पते पर नहीं मिले। इनकी सूची पुलिस विभाग को दे दी गई है। उधर, कोरोना की आशंका में बांग्लादेश से आए एक युवक को पुलिस की मदद से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

रामपुर में कोरोना से बचाव के लिए बनाई गई टीम में तैनात एक लेखपाल को ड्यूटी से बिना बताए गायब रहने के आरोप में तहसीलदार ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गुरुवार को अमरोहा जिले में कुल 2111 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। दूसरे प्रदेशों और अन्य राज्यों से आए इन लोगों को स्क्रीनिंग के लिए सरकारी अस्पतालों में बुलाया गया था। बाहर से आए सभी लोगों को निगरानी में रखा गया है। साथ ही पूर्व में जांच के लिए भेजी गई संदिग्ध एक युवती की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। उधर, संभल में दूसरे देशों  से लौटने वालों का क्रम जारी है। गुरुवार को चंदौसी तहसील में 4  लोग अबू धाबी से लौटे। सभी की जांच के बाद इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें