ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपश्चिमी यूपी में राेज फूट रहा कोरोना बम, दो दिन में कोविड-19 के आए 52 पॉजिटिव मामले  

पश्चिमी यूपी में राेज फूट रहा कोरोना बम, दो दिन में कोविड-19 के आए 52 पॉजिटिव मामले  

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में कोरोना संक्रमण विस्फोटक स्थिति में आ गया है। मेरठ और सहारनपुर में अब हर दिन लगातार नए केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी सहारनपुर, हापुड़ में दो-दो, बुलंदशहर और मेरठ में...

पश्चिमी यूपी में राेज फूट रहा कोरोना बम, दो दिन में कोविड-19 के आए 52 पॉजिटिव मामले  
मुख्य संवाददाता,मेरठ Tue, 05 May 2020 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में कोरोना संक्रमण विस्फोटक स्थिति में आ गया है। मेरठ और सहारनपुर में अब हर दिन लगातार नए केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी सहारनपुर, हापुड़ में दो-दो, बुलंदशहर और मेरठ में एक-एक नए केस की पुष्टि हुई। मेरठ में दो दिन में ही 52 केस पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। शामली में भी दो केस की देर रात पुष्टि हुई थी। 

सहारनपुर में मंगलवार को दो लोगों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट लखनऊ से आई। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 192 हो गई है। सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने रिपोर्ट की पुष्टि की है। 42 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। उधर, हापुड़ में पांच साल के बच्चे सहित सब्जी मंडी के एक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हापुड़ में इसके साथ कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 33 हो गई है। बुलंदशहर जिले में शिकारपुर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही शिकारपुर में 14 और बुलंदशहर जिले में कुल संख्या बढ़कर 59 हो गई है। मेरठ में ब्रह्मपुरी निवासी सब्जी विक्रेता की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही मेरठ में अब कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है। उधर, सोमवार देर रात शामली जिले के दो केस मेरठ मेडिकल की लैब की जांच में पॉजिटिव आए हैं। इस तरह अब शामली में कुल 20 केस हो गए। शामली डीएम जसजीत कौर ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। 

जिला        कोरोना केस
मेरठ           एक नया केस (कुल 167)
सहारनपुर    दो नए केस      (192)    
शामली        दो नए केस    (20)
बुलंदशहर    एक नया केस    (59)
हापुड़          दो नए केस    (33)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें