ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस : एक दिन में मिले यूपी के इस शहर में 12 नए COVID-19 के मरीज

कोरोना वायरस : एक दिन में मिले यूपी के इस शहर में 12 नए COVID-19 के मरीज

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को इस घातक वायरस के 12 नए मामले सामने आए। इसके साथ, आगरा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 104 तक पहुंच गई है, जिनमें से 52 मरीज तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। आगरा के...

कोरोना वायरस : एक दिन में मिले यूपी के इस शहर में 12 नए COVID-19 के मरीज
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,आगरा Sun, 12 Apr 2020 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को इस घातक वायरस के 12 नए मामले सामने आए। इसके साथ, आगरा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 104 तक पहुंच गई है, जिनमें से 52 मरीज तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। आगरा के जिला मजिस्ट्रेट पीएन सिंह ने कहा है कि जिन मरीजों का परीक्षण पॉजिटिव आया है वे सभी पहले से ही निजी अस्पताल में हैं और उनके परिवारों को भी क्वारंटाइन किया गया है।  अधिकारी अब उन लोगों पर नजर रख रहे हैं जो पिछले कुछ हफ्तों के दौरान इन लोगों के साथ संपर्क में आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह अधिकारियों से मुलाकात के दौरान आगरा की स्थिति पर ध्यान दिया। उन्हें बताया गया है कि शहर में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। 8 अप्रैल को राज्य सरकार ने आगरा में 22 हॉटस्पॉट को सील कर दिया था और शेष 7 हॉटस्पॉआट को रविवार को सील किया जा रहा है।

यूपी में पांच लोगों  की हो चुकी है माैत :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के चलते पांचवीं मौत हो चुकी है, जबकि 19 नए मामलों के साथ सूबे में महामारी से संक्रमित कुल व्यक्तियों की संख्या बढ़कर  425 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, बुलंदशहर के एक आयुर्वेद चिकित्सक ने शनिवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ा।बुलंदशह के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के.एन.तिवारी ने कहा, मरने वाले 58 वषीर्य बुलंदशहर में एक निजी आयुर्वेद चिकित्सक थे और उन्हें नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के सदस्यों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। चिकित्सक को 7 अप्रैल को शुरुआत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके क्लिनिक को भी सील कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें