कोरोना पॉजिटिव की संख्या घटी, ठीक होने मरीजों की संख्या बढ़ी
अब शहर में कोरोना के सक्रीय मरीजों की संख्या में एक सप्ताह से लगातार कमी दर्ज हो रही है। रोजाना संक्रमितों की संख्या कम और अस्पतालों से स्वस्थ्य होने मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा...
अब शहर में कोरोना के सक्रीय मरीजों की संख्या में एक सप्ताह से लगातार कमी दर्ज हो रही है। रोजाना संक्रमितों की संख्या कम और अस्पतालों से स्वस्थ्य होने मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
लखनऊ में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच चुका था। वह अब घटकर करीब आठ हजार का आस-पास आ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सक्रीय मरीजों की संख्या अब धीरे धीरे कम होगा। अगले 15 दिनों में सक्रीय मरीजों की संख्या 5 हजार से भी कम होने की उम्मीद है।
18 सितंबर को लखनऊ में सर्वाधिक संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार पार कर गई थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हो गए थे। 20 सितम्बर से मरीजों की संख्या में गिरावट आना शुरू हो गई। यह संख्या करीब 40 %तक कम हो गई।
अस्पतालों में दो हजार मरीज
शहर के अस्पतालों से अब महज दो हज़ार मरीज भर्ती हैं। इन अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने के पीछे होम आईसोलेशन है। क्योंकि करीब 70 फीसदी से ज्यादा मरीजो ने घर में रहकर उपचार को चुना। जिसकी वजह से अब सिर्फ 2 हजार मरीज ही अस्पतालों में बचे हैं।
लखनऊ के साथ प्रदेश में भी अब सक्रीय मरीजों की संख्या में 10 हजार से अधिक की कमी आ चुकी है। 13 सितंबर को प्रदेश में 68 हजार से अधिक सक्रीय मरीज हो चुके थे जो सर्वाधिक संख्या थी। अब यह संख्या 57 हजार पर पहुंच गई है।