ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, पहले से काफी घट गई संक्रमितों की संख्या, देखें जिलेवार कोरोना आंकड़ा

यूपी में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, पहले से काफी घट गई संक्रमितों की संख्या, देखें जिलेवार कोरोना आंकड़ा

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को यह संख्या 2503 पर पहुंच गई जो प्रदेश की आबादी व क्षेत्रफल के अनुपात में काफी कम है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि संक्रमण...

यूपी में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, पहले से काफी घट गई संक्रमितों की संख्या, देखें जिलेवार कोरोना आंकड़ा
लखनऊ प्रमुख संवाददाताSun, 18 Oct 2020 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को यह संख्या 2503 पर पहुंच गई जो प्रदेश की आबादी व क्षेत्रफल के अनुपात में काफी कम है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि संक्रमण से ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या अब एक दिन में संक्रमित होने वालों से आधी के करीब पहुंच गई है। प्रदेश में रविवार को एक दिन में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 2503 रही इससे ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 3981 रही। 

कोरोना महामारी के प्रकोप से प्रदेश में लगातार हो रही मौतों के बीच रविवार का दिन काफी बेहतर कहा जा सकता है। रविवार को मौतों की संख्या में एक दिन पूर्व की अपेक्षा काफी कमी आई। रविवार को प्रदेश भर में 29 मरीजों की मौत हो गई जबकि एक दिन पूर्व यह संख्या 40 थी। रविवार को जिले स्तर पर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा देखें तो लखनऊ लगातार शीर्ष पर है। रविवार को यहां प्रदेश में सबसे अधिक 7 मरीजों की मौत हो गई। कानपुर नगर, वाराणसी, मेरठ और हापुड़ में 2 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई। इसी प्रकार से गौतमबुद्ध नगर, बरेली, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, इटावा, प्रतापगढ़, उन्नाव, चन्दौली, रायबरेली, मैनपुरी, कन्नौज, बांदा तथा भदोही में 1-1 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। 

रविवार को 10 बड़े संक्रमित जिले
लखनऊ            293
मेरठ                143
गाजियाबाद       127
प्रयागराज         127
गोरखपुर-         112
गौतमबुद्ध नगर  110    
वाराणसी-          108            
मुरादाबाद-        096
अमरोहा-           071    
मथुरा-               068  

यूपी कोरोना मीटर-
रविवार को संक्रमित                          2503 
कुल संक्रमित मरीज                          4.55,146
रविवार को संक्रमित मरीजों की मौत    29
कुल मौतें                                        6658
रविवार को डिस्चार्ज मरीज                3981    
कुल डिस्चार्ज मरीज                         4,15,592
कुल सक्रिय मरीज                           32,896
प्रदेश में रिकवरी रेट                        90.93%    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें