ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख के करीब, जानें प्रमुख शहरों का हाल

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख के करीब, जानें प्रमुख शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश में बुधवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गई। वहीं एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में संक्रमित होने वालों की...

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख के करीब, जानें प्रमुख शहरों का हाल
प्रमुख संवाददाता, लखनऊThu, 10 Sep 2020 07:11 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बुधवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गई। वहीं एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में संक्रमित होने वालों की संख्या 6711 रही जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2,85,041 हो गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य में और तेजी लाई गई है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,44,360 सैम्पल की जांच की गई। इस प्रकार से अब तक कुल 69,17,773 सैंपल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित 6,711 नए मामले आए हैं जबकि प्रदेश में 64,028 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 33,731 लोग हैं। अब तक 1,36,300 होम आइसोलेशन में रह चुके हैं जिसमें से 1,02,569 लोग होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर स्वस्थ हो चुके है। 

यह भी बताया कि प्रदेश में अब तक 2,16,901 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं जिसका रिकवरी रेट 76.09 प्रतिशत है। इसी प्रकार से प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 95,487 क्षेत्रों में 3,33,665 टीमों के माध्यम से 2,33,30,951 घरों के 11,14,82,132 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 64,432 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है। इनके माध्यम से 7,27,796 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है। 

पूल टेस्ट के तहत 2290 जांचें हुई
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पूल टेस्ट के तहत कल 2290 पूल की जांच की गई, जिसमें 2105 पूल 5-5 सैंपल के और 195 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सीरो सर्वे के माध्यम से सैम्पल का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब मेडिकल कालेज में भेजकर सैम्पल की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में संचारी रोग अभियान मनाया जाएगा। इस साल तीसरी बार मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा अन्तर विभागीय समन्वय बनाकर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान संचारी रोग के बारे में आम जन मानस को जागरूक किया जाएगा।

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या के अनुसार प्रदेश के प्रमुख शहरों की स्थिति इस प्रकार रही-

शहर नए मामले 24 घंटे में मौतें अब तक कुल मौतें कुल सक्रिय केस की संख्या
लखनऊ 869 08 469 8606
कानपुर नगर 473     07         496         4248
प्रयागराज 459     04         193 3535
गौतमबुद्धनगर 238     01 048 1696
मेरठ 232     02         154         1813
गोरखपुर     221     06         164         2795
बरेली     208     01         127         1787
गाजियाबाद 183     00         073         1596
वाराणसी     179     03         194         1932
अलीगढ़     177     00         029         1856
मुरादाबाद     129     01         113         1271
झांसी     102     01         115         0826
आगरा     100     00         111         0762
शाहजहांपुर     98     01         056         1065

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें