ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना लॉकडाउन : कानपुर देहात के क्वारंटाइन होम से घर भाग रहे लोग

कोरोना लॉकडाउन : कानपुर देहात के क्वारंटाइन होम से घर भाग रहे लोग

दूसरे राज्यों से कानपुर लौटे लोगों को सुरक्षा और सहूलियत के हिसाब से गांव में ही क्वारंटाइन होम बना कर रखा गया है। इसके बावजूद लोग रात के समय घरों में पहुंच रहे हैं। कोरोना के कहर को रोकने...

कोरोना लॉकडाउन : कानपुर देहात के क्वारंटाइन होम से घर भाग रहे लोग
निज संवाददाता, कानपुर देहात।Tue, 31 Mar 2020 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

दूसरे राज्यों से कानपुर लौटे लोगों को सुरक्षा और सहूलियत के हिसाब से गांव में ही क्वारंटाइन होम बना कर रखा गया है। इसके बावजूद लोग रात के समय घरों में पहुंच रहे हैं।

कोरोना के कहर को रोकने लिए बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन तक आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए लोगों की सविधा का ध्यान रखते हुए गांवों के ही परिषदीय स्कूलों, बारातशाला आदि को होम क्वारंटाइन में बदल कर रखा गया है। अधिकांश स्थानों पर दिन में तो ये लोग रुक रहे हैं, लेकिन रात होते ही चुपचाप घर निकल जाते हैं। इससे लोगों को आइसोलेट करने का अर्थ खत्म हो रहा है। इसके साथ ही कोरोना के गांव तक पहुंचने की आशंका बनी है। बाहर से आये इन लोगो पर प्रधान व पंचायत सचिवों का कोई दबाव नहीं बन पा रहा है। पंचायत सचिवों की जानकारी के बाद सीडीओ जोगिंदर सिंह ने इस तरह के लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा करा कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बावजूद लोगों पर फर्क नहीं पड़ा है।

प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई, प्रधान रंजिश से डरे
ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों की माने तो क्वारंटाइन होम छोड़कर घर भाग रहे लोगों के परिवार वालों पर कार्रवाई की जरूरत है। यही लोग रात में इनको घरों में आश्रय दे रहे हैं। प्रधानों के सूचना देने या दबाव बनाने पर इनके परिजनों से रंजिश हो रही है। वहीं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से अब प्रधान सूचना देने से भी कतरा रहे हैं।

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन होम छोड़कर घर भागने वालों के यहां नोटिस चस्पा कराई है। पंचायत सचिवों को इनके परिजनों की सूची बनाने को कहा गया है। इस तरह के लोगों की सूची डीएम को भेजकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें