ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना लॉकडाउन : लखनऊ के 1.75 लाख लोगों को एक अप्रैल से मुफ्त राशन

कोरोना लॉकडाउन : लखनऊ के 1.75 लाख लोगों को एक अप्रैल से मुफ्त राशन

लखनऊ के 1.75 लाख अति गरीब और दिहाड़ी मजदूर परिवारों को पहली अप्रैल से मुफ्त राशन मिलेगा। मुफ्त राशन पाने वालों में अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा व श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक और नगर निगम में दर्ज...

कोरोना लॉकडाउन : लखनऊ के 1.75 लाख लोगों को एक अप्रैल से मुफ्त राशन
आशीष गुप्ता राजे ,लखनऊ।Mon, 30 Mar 2020 06:30 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ के 1.75 लाख अति गरीब और दिहाड़ी मजदूर परिवारों को पहली अप्रैल से मुफ्त राशन मिलेगा। मुफ्त राशन पाने वालों में अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा व श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक और नगर निगम में दर्ज श्रमिक परिवारों को शामिल किया गया है। प्रशासन मुफ्त राशन वितरण की तैयारी पूरी करने में जुटा है।

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लॉकडॉउन के कारण अति गरीब, मजदूर परिवारों को मुफ्त अनाज दिया जाना है। डीएसओ सुनील सिंह बताते हैं कि राजधानी में 6.93 लाख कार्डधारक हैं। इनमें से करीब चार श्रेणी के 1.75 लाख कार्डधारक ही मुफ्त राशन की योजना में शामिल किए गए हैं। जिसमें 50,112 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। 70,907 मनरेगा जॉब कार्ड धारक, 56,668 श्रम विभाग में पंजीकृत (नवीनीकृत) श्रमिक और नगर निगम में दर्ज नौ हजार के करीब छोटे, खुदरा व पटरी दुकानदारों को शामिल किया गया है।

डीएम देंगे फ्री राशन का पैसा 
कोटेदारों को अप्रैल माह में अपने यहां दर्ज चारों श्रेणियों के कार्डधारकों को मुफ्त में राशन देना होगा। डीएसओ सुनील सिंह ने बताया, फ्री राशन का पैसा डीएम आपदा राहत कोष से कोटेदारों को देंगे। मुफ्त राशन का वितरण के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनकी मौजूदगी में राशन वितरण होगा।

अंत्योदय को 35 किलो राशन
इस माह मुफ्त राशन पुरानी व्यवस्था के अनुसार होगा। यानी अंत्योदय  को 35 किलो और अन्य को प्रति यूनिट पांच किलो के हिसाब से राशन मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें