ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड पर विवाद, रिलीज रोकने हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कायस्थ समाज

अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड पर विवाद, रिलीज रोकने हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कायस्थ समाज

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए प्रयागराज का कायस्थ समाज हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।

 अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड पर विवाद, रिलीज रोकने हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कायस्थ समाज
Atul Guptaलाइव हिंदुस्तान,प्रयागराजSat, 17 Sep 2022 09:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अजय देवगन और सिद्धार्थ म‍ल्‍होत्रा की आने वाली फिल्म थैंक गॉड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। थैंक गॉड फिल्म में भगवान चित्रगुप्त पर फिल्माए गए दृष्यों को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त को मॉडर्न कपड़ों में दिखाया गया है। भगवान चित्रगुप्त के किरदार में अभिनेता अजय देवगन आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। चूंकि प्रयागराज में केपी ट्रस्ट का मुख्यालय है। यहां कायस्थों के कई बड़े संगठन हैं, कई संगठनों का मुख्यालय और बड़े पदाधिकारी रहते हैं, ऐसे में यहां से विरोध की आवाज उठनी लाजिमी थी। प्रयागराज में फिल्म के विरोध में पोस्टर वार शुरू हो गया है। कायस्थों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महासंघ ने फिल्म के विरोध में पूरे शहर में पोस्टर चस्पा किए हैं। मांग की गई है कि फिल्म को रिलीज न किया जाए। रिलीज से पहले भगवान चित्रगुप्त पर फिल्माए गए सीन को हटाया जाए। प्रदेश सचिव अधिवक्ता कल्पना श्रीवास्तव का कहना है कि विरोध सड़क पर उतर कर किया जाएगा। सरकार से मांग है कि वह कायस्थ समाज का सम्मान करते हुए कोई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कुछ न हुआ तो मामले पर हाईकोर्ट की शरण लेकर रिलीज पर रोक की गुहार लगाएंगी। 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, केपी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी फिल्म से सीन हटाने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि भगवान चित्रगुप्त पर आपत्तिजनक सीन हटाई जाए। केपी ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि कायस्थ समाज के पूजनीय भगवान ऐसी फिल्म बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें