ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनहीं थम रहा ऑक्सीजन की कमी से मौत का सिलसिला, फर्रुखाबाद में मचा रहा कोहराम

नहीं थम रहा ऑक्सीजन की कमी से मौत का सिलसिला, फर्रुखाबाद में मचा रहा कोहराम

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि मरीज तड़प रहे हैं। शुक्रवार को लोहिया अस्पताल और एल-2 अस्पताल कमालगंज में एक-एक मरीज की ऑक्सीजन न मिलने से...

नहीं थम रहा ऑक्सीजन की कमी से मौत का सिलसिला, फर्रुखाबाद में मचा रहा कोहराम
फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवादFri, 30 Apr 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि मरीज तड़प रहे हैं। शुक्रवार को लोहिया अस्पताल और एल-2 अस्पताल कमालगंज में एक-एक मरीज की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है तो वहीं लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हर पांच मिनट पर एक मरीज सांस की दिक्कत हो रही है। यहां पर ऑक्सीजन की दिक्कत के चलते मरीजों को वापस किया जा रहा है।

गुरुवार की रात 12 बजे एक अध्यापक चुनाव ड्यूटी से घर पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा कि पिता की हालत बेहद खराब है। उन्हें सांस में तकलीफ है। इस पर घबराए अध्यापक अपने पिता को लोहिया अस्पताल में लेकर रात में ही पहुंचे। यहां पर  ऑक्सीजन नहीं मिली। इसके चलते अध्यापक के पिता की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से पिता की मौत हो गई। वहीं, कमालगंज के एल-2 अस्पताल में 46 वर्षीय एक महिला को भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की दिक्कत के चलते महिला की मौत हो गई। महिला को एक दिन पहले ही भर्ती कराया गया था।

वहीं, दोपहर में बेवर रोड की बगिया मोहल्ले की एक महिला की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनो को यहां पर टरकाने का काम किया गया तो इस पर परिजन भड़क गए। डॉक्टरों से भी नोकझोंक भी हुई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें