ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभरी पंचायत में बहन बताया तो प्रेमिका ने किया हंगामा, बोली-8 साल से कर रहा है यौन शोषण

भरी पंचायत में बहन बताया तो प्रेमिका ने किया हंगामा, बोली-8 साल से कर रहा है यौन शोषण

यूपी के मेरठ में एक शख्‍स ने भरी पंचायत में अपनी प्रेमिका को बहन बता दिया। इस पर प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि वह आठ साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। शादी की बात आई तो बहन बताने लगा।

भरी पंचायत में बहन बताया तो प्रेमिका ने किया हंगामा, बोली-8 साल से कर रहा है यौन शोषण
Ajay Singhहिन्‍दुस्‍तान,मेरठFri, 19 Aug 2022 08:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

एक युवक ने भरी पंचायत में प्रेमिका को बहन बता दिया तो प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि आठ साल से यौन शोषण किया जा रहा है और अब निकाह की बात आई तो बहन बता रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा निवासी युवक का कपड़ों पर कढ़ाई कराने का काम है। वह इस काम के लिए समर गार्डन कॉलोनी निवासी महिला के पास कपड़े लेकर जाता है और कढ़ाई कराता है। इसी दौरान उसका महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। दो दिन पहले महिला के पति को इस बारे में जानकारी हुई, जिसके बाद घर में विवाद हो गया। बच्चों को लेकर महिला का पति घर छोड़कर दूसरे मकान में चला गया।

वहीं महिला ने अब युवक पर निकाह करने का दबाव बनाया। युवक ने निकाह करने से इंकार किया तो विवाद हो गया। शुक्रवार को इस मामले में युवक और महिला पक्ष के कुछ लोगों की पंचायत समर गार्डन में हुई। पंचायत में युवक ने महिला को बहन बता दिया और प्रेम प्रसंग से इंकार कर दिया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि युवक उसका आठ साल से यौन शोषण कर रहा है और अब बहन बता रहा है।

इसके बाद महिला ने पंचायत छोड़ दी और लिसाड़ी गेट थाने पहुंच गई। महिला ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें