अजय राय के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे कांग्रेसी, सरयू में लगाई डुबकी
राममंदिर उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बना चुकी कांग्रेस के नेता सोमवार को अयोध्या पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पहुंचे कांग्रेसियों ने सबसे पहले सरयू में डुबकी लगाई।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने से इनकार कर चुके कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सोमवार को राम की नगरी में दस्तक दी। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ कांग्रेस के दर्जनों नेता रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले सरयू में डुबकी लगाई। कांग्रेस के नेता करीब सौ से भी ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे लेकिन प्रशासन ने केवल तीन गाड़ियों को ही सरयू तक जाने की इजाजत दी। रामलला का दर्शन करने के बाद सभी नेता हनुमान गढ़ी भी जाएंगे।
राज्य इकाई के प्रवक्ता उमा शंकर पांडे ने राष्ट्रीय सचिव प्रभारी धीरज गुर्जर भी आए हैं। पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अभिषेक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था।
कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को सम्मा पूर्वक अस्वीकार कर दिया, जबकि भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए इसे राजनीतिक परियोजना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि धर्म एक व्यक्तिगत मामला है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर के उद्घाटन के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया था।
हालांकि, अजय राय ने कहा था कि वह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मकर संक्रांति पर मंदिर शहर का दौरा करने के अपने कार्यक्रम पर कायम हैं। अजय राय के इस कदम को राजनीतिक विश्लेषक भाजपा की सोच के विपरीत कदम बताता हैं। उनका मानना है कि अजय राय कभी भाजपा के साथ रहे हैं इसलिए उनकी रणनीति से पूरी तरह वाकिफ हैं। कांग्रेस द्वारा राममंदिर निर्माण के बीच और लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की कमान अजय राय को देकर एक तरह से भाजपा को चोट पहुंचाने की ही रणनीति है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


