अखिलेश के 65 सीटों के बंटवारे पर आया अजय राय का रिएक्शन, बोले-यूपी में 80 सीटों पर तैयारी कर रही कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। कहा केशव मौर्य पहले अपना घर देखें, कौशांबी जिले में उनका बेटा जमीनों पर कब्जा कर रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। कहा केशव प्रसाद मौर्य पहले अपना घर देखें, कौशांबी जिले में उनका बेटा जमीनों पर कब्जा कर रहा है। अजय राय ने अखिलेश यादव से 65 सीटों के बंटवारे पर कहा कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रविवार देर रात बरेली दौरे पर पहुंचे हैं। यहां जिला प्रवक्ता राज शर्मा के घर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केशव मौर्य के पूरे प्रदेश में जीत दर्ज करने दावे पर उन्होंने कहा कि पहले वह अपना घर देखें।
केशव के बेटे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री कौशल किशोर पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके घर में ही हत्या हो जा रही है और उनके बेटे की पिस्टल मौके से मिल रही है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बोले कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी, घोसी में सब लोग जनता का मिजाज देख चुके हैं। अखिलेश यादव से 65 सीटों के बंटवारे पर कहा कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के शेर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि 38 दलों का साथ लेकर चल रहे हैं, किस बात के शेर हैं। भाजपा शेर की खाल ओढ़े हुए है।
