ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकमिश्नरी से नहीं, नीयत साफ होगी तब सुधरेगी कानून व्यवस्था : कांग्रेस VIDEO

कमिश्नरी से नहीं, नीयत साफ होगी तब सुधरेगी कानून व्यवस्था : कांग्रेस VIDEO

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पुलिस में कमिश्नरी सिस्टम लागू करने से काननू व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। कानून व्यवस्था में सुधार के...

कमिश्नरी से नहीं, नीयत साफ होगी तब सुधरेगी कानून व्यवस्था : कांग्रेस VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,वाराणसी Mon, 13 Jan 2020 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पुलिस में कमिश्नरी सिस्टम लागू करने से काननू व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए नीयत सही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को पार्टी की एक बैठक में शामिल होने बनारस आए थे। तेलियाबाग में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महंगाई, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, सीएए, किसानों तथा महिलाओं की स्थिति पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। एक प्रश्न के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  बसपा प्रमुख मायावती बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहीं है।

कहा कि मायावीत को संविधान की आत्मा और जनता की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के सपनों को तार-तार कर दिया है। सोनभद्र के उम्भा कांड की चर्चा करते हुए कहा कि  प्रदेश सरकार भूमि घोटाले में दोषियों को बचाने में जुट गई है। दस्तावेजों में हेरफेर किया जा रहा है। कांग्रेस इस मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का वाराणसी पहुंचने पर पूर्व विधायक अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, सरिता पटेल, रंजीत तिवारी आदि ने स्वागत किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें