ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकांग्रेस में उप चुनाव की तैयारियां तेज, दो सदस्यीय कमेटी की घोषणा

कांग्रेस में उप चुनाव की तैयारियां तेज, दो सदस्यीय कमेटी की घोषणा

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशों के मुताबिक पार्टी ने उपचुनावों की तैयारियां शुरू करने के साथ ही संगठन में हुए भितरघात पर भी काम शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी तक...

कांग्रेस में उप चुनाव की तैयारियां तेज, दो सदस्यीय कमेटी की घोषणा
लखनऊ, विशेष संवाददाताWed, 26 Jun 2019 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशों के मुताबिक पार्टी ने उपचुनावों की तैयारियां शुरू करने के साथ ही संगठन में हुए भितरघात पर भी काम शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी तक पहुंचने वाली शिकायतों की जांच के लिए तीन पूर्व विधायकों की एक कमेटी बना दी है। वहीं उपचुनावों की तैयारी के लिए हर सीट पर दो सदस्यीय कमेटी की घोषणा भी कर दी गई है। 

नेता विधान मंडल दल अजय कुमार लल्लू को प्रदेश में संगठन में बदलाव करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अनुशासन कमेटी में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, राम जियावन और विनोद चौधरी शामिल हैं। ये बीते दिनों लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा के दौरान जिले के नेताओं व कार्यकर्ता द्वारा की गई शिकायतों की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रियंका गांधी को सौंपेंगे। 

इसके अलावा 6 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां और उनका प्रबंधन करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एक इसका इन्चार्ज होगा और दूसरा समन्यवक रहेगा। इनमें मानिकपुर में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी और फरहान वारसी, हमीरपुर में चौ सत्यवीर व विश्व विजय सिंह, लखनऊ कैंट में पूर्व सांसद राजेश मिश्र व अंकुर वर्मा, जैतपुर में पूर्व विधायक आरके चौधरी व राजेश सिंह, जलालपुर में पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव व राकेश पासवान और प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक अजय राय और शमशाद अहमद को समन्वयक बनाया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें