भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार: बसपा सुप्रीमो मायावती

Mar 10, 2021 05:28 pm ISTAbhishek Tiwari एजेंसी, लखनऊ
share

केन्द्र और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के लिये कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुये बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि गरीब और पिछड़ों को अपना उद्धार स्वयं...

भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार: बसपा सुप्रीमो मायावती

केन्द्र और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के लिये कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुये बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि गरीब और पिछड़ों को अपना उद्धार स्वयं करने के लिये गुलाम मानसिकता वाले समाज के बिकाऊ लोगों से सावधान रहना होगा। मायावती ने बुधवार को पार्टी संगठन की समीक्षा बैठक में कहा कि आजादी के बाद 70 वषोर्ं तक लुप्त प्राय: रहने के बाद जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साम्प्रदायिकता व घिनौनी जनविरोधी एवं जातिवादी नीतियां आज कांग्रेस की तरह ही चरम पर है, ऐसा किसने सोचा था। लेकिन आज बीजेपी अगर शक्तिशाली और सरकार में है तो इसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदार व कसूरवार खुद कांग्रेस व उसकी गलत एवं जनविरोधी भ्रष्ट नीतियां हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार देशहित को त्याग कर अपने विरोधियों को हर प्रकार से कुचलने में लगी हुई है, जो लोकतंत्र के लिए अति-दुभार्ग्यपूर्ण स्थिति है तथा जिसको लेकर हर तरफ चिन्ताओं की लहर है। इसीलिए यूपी में स्थानीय लोगों की जनहित से जुड़ी समस्याओं आदि को लेकर व उन पर होने वाली जुल्म-ज्यादतियों के विरूद्ध न्याय दिलाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से समय लेकर समय-समय पर उनसे मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास पाटीर् स्तर पर लगातार जारी रहना चाहिये।

मायावती ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में ये चुनाव अगर स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से कराए गए तो आगामी विधानसभा आमचुनाव से पहले पूरे प्रदेश में केन्द्र व राज्य की सरकार के खिलाफ सर्वसमाज में से खासकर गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश लोगों में जो व्यापक जन असंतोष व जनाक्रोश व्याप्त है वह बीजेपी को काफी महंगा पड़ सकता है। खासकर ऐसे समय में बसपा की बेहतर विकल्प बनकर जनता के सामने आना है, यही हमारा प्रयास पहले भी था और आगे भी होना चाहिये।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |