ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मां को लगाया गले, न्याय की लड़ाई में दिया साथ का वादा

प्रियंका गांधी ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मां को लगाया गले, न्याय की लड़ाई में दिया साथ का वादा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं ने गैंगरेप पीड़िता दलित युवती के परिवार से मुलाकात की। इस...

प्रियंका गांधी ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मां को लगाया गले, न्याय की लड़ाई में दिया साथ का वादा
हिन्दुस्तान,हाथरसSat, 03 Oct 2020 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं ने गैंगरेप पीड़िता दलित युवती के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिजन भावुक हो गए। पीड़िता की मां को गले लगाकर प्रियंका गांधी लगातार ढांढस बांधती रहीं। परिवार के लोगों ने दोनों नेताओं से सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम बताया।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से करीब एक घंटे तक बातचीत की। इसके बाद राहुल ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। बेटी के साथ गलत बर्ताव हुआ है। मैं परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि परिजनों को इस बात का दुख है कि वे अंतिम समय में बेटी का चेहरा तक नहीं देख पाए। प्रियंका ने कहा कि परिवार मामले में न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।

प्रियंका और राहुल ने परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के दौरान सिर्फ राहुल और प्रियंका को ही अंदर जाने दिया गया। बाकी के लोग बाहर इंतजार करते रहे। दोनों नेताओं की हाथरस आने की खबर के बाद से सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे।

हाथरस पहुंचने से पहले मथुरा में प्रियंका गांधी ने कहा कि न्याय नहीं दिला सकती तो सरकार किस काम की है। प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाते समय शनिवार शाम मांट टोल के निकट एक फैसिलिटी सेंटर पर कुछ देर के लिए रुकी थीं और वहां पत्रकारों द्वारा किए गए सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है। बच्ची की मौत हो गई और उसके बाद परिवारीजनों को इतना प्रताड़ित किया गया है। वह समझ नहीं सकतीं कि सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्तों को सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें