यूपी में जंगलराज, अपराधों को रोक पाने में प्रदेश सरकार फेल : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने और जंगलराज का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार...

Dinesh Rathourविशेष संवाददाता,लखनऊWed, 22 Jul 2020 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने और जंगलराज का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी को बेटी के सामने गोली मारी गई थी। आज उनकी मृत्यु हो गई। यूपी में जंगलराज इस कदर बढ़ गया है कि शिकायत करने के बाद आमजन को बदमाशों का डर सताता है। भाजपा सरकार अपराध के मुद्दे पर पिछली सरकारों की तरह ही फेल है।