ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशतापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा, उत्तर प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड

तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा, उत्तर प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के तल्ख मिजाज के बीच घने कोहरे ने आम जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। पश्चिम से पूरब तक राज्य के अधिसंख्य इलाकों में घने कोहरे ने वाहनो की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है।...

तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा, उत्तर प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड
हिन्दुस्तान,लखनऊThu, 10 Dec 2020 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के तल्ख मिजाज के बीच घने कोहरे ने आम जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। पश्चिम से पूरब तक राज्य के अधिसंख्य इलाकों में घने कोहरे ने वाहनो की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, सोनभद्र और उन्नाव समेत कई इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर दस मीटर से कम रहा, जिससे सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चले।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल जारी रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात का अनुमान है, जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मैदान इलाकों में भीषण ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान रातें और सर्द होंगी जबकि दिन में कोहरे के बीच तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

दूसरी तरफ, कोहरे के चलते फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सोनभद्र में बारातियों से भरे एक वाहन के पेड़ से टकराने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी कोहरे के कारण दुर्घटना की खबरें सामने आई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें