ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशठंड का असर : बस में यात्रा करने वाले यात्रियों में आई 40 फीसदी की कमी

ठंड का असर : बस में यात्रा करने वाले यात्रियों में आई 40 फीसदी की कमी

कड़ाके की ठंड के चलते बसों के यात्री कम हो गए हैं। हालांकि कोहरे के कारण घंटों लेट चल रही ट्रेनों के यात्री बसों से यात्रा कर रहे हैं लेकिन संख्या कम हुई है। पिछले कुछ दिनों से बसों में 40 फीसदी...

ठंड का असर : बस में यात्रा करने वाले यात्रियों में आई 40 फीसदी की कमी
वरिष्ठ संवाददाता , प्रयागराजSun, 29 Dec 2019 10:58 AM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की ठंड के चलते बसों के यात्री कम हो गए हैं। हालांकि कोहरे के कारण घंटों लेट चल रही ट्रेनों के यात्री बसों से यात्रा कर रहे हैं लेकिन संख्या कम हुई है।

पिछले कुछ दिनों से बसों में 40 फीसदी यात्री कम हुए हैं। लंबी दूरी की बसों में लोग रात की यात्रा से पूरी तरह परहेज कर रहे हैं। लखनऊ, गोरखपुर जाने वाली बसों पर ठंड का सबसे अधिक प्रभाव है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विशेन ने बताया कि लंबी दूरी की बसों में रात के यात्री बहुत कम हो गए हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि नियमित बस यात्री कम हुए हैं लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी ने थोड़ी राहत दी है। सड़क परिवहन निगम ने इस साल कोहरे में बसें चलाने के लिए खास तरह की लाइट लगाई। लाइट के सहारे रात में बसें नियमित चल रही हैं लेकिन यात्री कम हैं।

सड़क परिवहन निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू होते ही बसों के यात्री कम हो गए थे। विरोध समाप्त होने के बाद यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन अब ठंड से यात्री बहुत कम निकल रहे हैं।

होटलों में मेहमान आधे हुए, रेस्तरां खाली
दिसंबर की ठंड में शहर की सड़कें होटल और रेस्तरां गुलजार रहते थे। इस साल जबर्दस्त ठंड के चलते स्थिति बदल गई है। होटलों के कमरे खाली हैं। शहर के प्रतिष्ठित रेस्तारां में सन्नाटा है। होटलों में बाहर से आने वाले मेहमान घटकर आधे हो गए है।

तीन दिन में 1500 से अधिक ने निरस्त की ट्रेन यात्रा
तामपान लगातार नीचे गिरने के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ा। कोहरा बढ़ा तो ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के कारण लोग ट्रेनों से यात्रा करने में कतरा रहे हैं। पूर्व में बुक कराए गए ट्रेनों के टिकट निरस्त हो रहे हैं। पिछले तीन दिन में 1500 से अधिक लोगों ने यात्रा निरस्त की। इसमें 1200 से अधिक अकेले इलाहाबाद जंक्शन से यात्रा करने वाले थे। 300 लोगों ने शहर के बाकी स्टेशनों से यात्रा निरस्त की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें