ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या से भव्य और दिव्य हो विश्वनाथ धाम का लोकार्पण : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या से भव्य और दिव्य हो विश्वनाथ धाम का लोकार्पण : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर बरेका के सभागार में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण में जन-जन की सहभागिता होनी चाहिए। यह आयोजन अयोध्या से भव्य और...

अयोध्या से भव्य और दिव्य हो विश्वनाथ धाम का लोकार्पण : योगी आदित्यनाथ
वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाताSun, 05 Dec 2021 10:56 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर बरेका के सभागार में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण में जन-जन की सहभागिता होनी चाहिए। यह आयोजन अयोध्या से भव्य और दिव्य हो। सदियों बाद 13 दिसंबर को काशी में एक ऐतिहासिक आयोजन के हम सभी साक्षी बनेंगे। इस दौरान काशी पर देश और दुनिया की निगाहें रहेंगी। इसलिए काशी से बड़ा संदेश जाना चाहिए। 

जन-जन को सुनाएं नवनिर्माण की गाथा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में सफाई से लेकर साज-सज्जा पर भाजपा कार्यकर्ता बारीकी से ध्यान दें। पुलिस और प्रशासन से समन्वय बनाकर आयोजन को इस तरह से सफल बनाएं कि उसकी चौतरफा प्रशंसा हो। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों से लेकर शहर की सड़कों, गलियों और मुहल्लों में काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास और उसके नवनिर्माण की गाथा जन-जन को सुनाई जाए। 

दुनिया में उभर रहा नया भारत 

सीएम ने कहा कि विदेशी हमलावरों ने हमारी संस्कृति और सभ्यता को छिन्न-भिन्न करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक नया भारत पूरी दुनिया में अपना विशेष स्थान बना रहा है। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें