ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशCM योगी ने 1.63 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग मांगा

CM योगी ने 1.63 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग मांगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.63 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण...

CM योगी ने 1.63 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग मांगा
मुख्य संवाददाता,लखनऊ Mon, 30 Mar 2020 07:08 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.63 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करते हुए जनता को  अवगत करवाएं। इस पैकेज के माध्यम से 1.70 लाख करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कार्यकर्ता  कोविड-19 की महामारी के दृष्टिगत लोगों को अधिक से अधिक आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में 'कोविड-19' से लड़ने वाले प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी को बीमा योजना के तहत 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। 80 करोड़ गरीबों को अगले तीन महीने तक हर माह 5 किलो गेहूं या चावल और पसंद की 1 किलो दालें मुफ्त में मिलेंगी। 20 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक हर माह 500 रुपये मिलेंगे। मनरेगा के तहत मजदूरी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है, इससे 13.62 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यां गजनों को 1,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज के बारे में लोगों को बताएं
भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिहाड़ी मजदूरों के लिए घोषित किए गए राहत पैकेज के बारे में भी जनता को अवगत करवाया जाए। इसमें प्रदेश के 1.65 करोड़ श्रमिकों को एक माह का निशुल्क राशन, 35 लाख मजदूरों को प्रतिमाह 1000 रुपए भरण-पोषण भत्ता दिया जा रहा है।
बाहर से आने वाले हर एक नागरिक की जानकारी मुहैया करवाएं
लाकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश के जो नागरिक वापस अपने मूल जनपदों में आ रहे हैं, उनके बारे में स्थानीय जिला प्रशासन और सीएम हेल्प लाइन पर जानकारी मुहैया करवाएं, जिससे उनकी निगरानी हो सके।
बूथ अध्यक्ष अपने इलाके के 10 गरीबों को प्रतिदिन उपलब्ध करवाएं भोजन
 भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ अध्यक्ष अपने गांव और मोहल्ले में 10 परिवारों से संपर्क करें। एक-एक घर से एक-एक भोजन पैकेट बनवाएं और इसे प्रतिदिन 10 जरूरतमंद गरीबों में वितरित करें।
कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिरी में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 'कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा' के आह्वान के अनुसार सभी कार्यकर्ता मानवता की सेवा में जी जान से जुट जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें