ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश1990 को BJP की सरकार होती तो रामभक्तों पर गोली चलाने की नहीं करता कोई हिम्मत: सीएम योगी

1990 को BJP की सरकार होती तो रामभक्तों पर गोली चलाने की नहीं करता कोई हिम्मत: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दो नवंबर 1990 को यदि प्रदेश में भाजपा सरकार होती तो अयोध्या में किसी रामभक्त पर कोई गोली चलाने का दुस्साहस नहीं करता। हमें याद रखना होगा कि जो राम के नहीं हो...

1990 को BJP की सरकार होती तो रामभक्तों पर गोली चलाने की नहीं करता कोई हिम्मत: सीएम योगी
विशेष संवाददाता ,लखनऊThu, 21 Oct 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दो नवंबर 1990 को यदि प्रदेश में भाजपा सरकार होती तो अयोध्या में किसी रामभक्त पर कोई गोली चलाने का दुस्साहस नहीं करता। हमें याद रखना होगा कि जो राम के नहीं हो सकते, वो हमारे भी किसी काम के नहीं हो सकते। योगी ने सपा, बसपा, कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले समाज को बांटने और व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूली का काम होता था। दंगे होते थे। साढ़े चार साल में यूपी बदल चुका है। विकास के साथ सुरक्षा भी दी है। व्यापारियों, पिछड़ों, गरीबों और समाज के सभ्रांत लोगों की सुरक्षा के लिए फिर भाजपा जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को पंचायत भवन में नाई, सविता, सैन समाज और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हलवाई और कसौंधन समाज के सामाजिक सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि शांति और सौहार्द के दुश्मन कौन लोग थे। जब भी सत्ता उनके हाथ में आएगी तो पेशेवर अपराधी और माफिया निर्दोष लोगों के व्यापारियों के और समाज के सभ्रांत लोगों के जीवन पर खतरे के रूप में मंडराते दिखाई देंगे। इसीलिए हमारी आवश्यकता है। अब कोई माफिया खुलेआम नहीं घूम सकता। किसी व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता। पहले पर्व-त्योहार आते थे, तब कर्फ्यू लग जाता था। उसकी सर्वाधिक मार हमारे व्यापारी झेलते थे।  

अब सत्ता की सरपरस्ती में उत्पात मचाने वालों की तबाही सामने आ रही है तो उनके सरपरस्तों के हौंसले भी पस्त होते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई दंगा नहीं होने दिया, नहीं तो कोसीकलां से मुजफ्फरनगर तक एक लंबी श्रृंखला दंगों की चली थी। वर्ग विशेष के त्योहारों के नाम पर अराजकता की खुली छूट दी जाती थी। हमने गुंडों-माफिया को बुक तो किया ही, शांति से पर्व त्योहार मनाने की व्यवस्था भी की। 

केंद्र-प्रदेश में सरकार न होती तो न बनता राम मंदिर 

योगी ने चेताया कि जाति के नाम पर विभाजित होंगे तो दंगाई हावी होंगे। फिर जो अराजकता फैलेगी, उसमें कोई जाति सुरक्षित नहीं रह पाएगी। हमें विपक्ष के इन मंसूबों और साजिशों से बचने के लिए एकजुट होकर सबके विकास और सुरक्षा के लिए जो सरकार काम कर रही है, उसके साथ खड़ा होना होगा। कहा भाजपा न होती तो राममंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करना पड़ता। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों के चलते ही भव्य मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो पाया। 

प्रदेश के परंपरागत उद्योग को पहचान मिली 

मुख्यमंत्रीयोगी ने कहा कि वर्ष 2018 में एक जिला एक उत्पाद की योजना लागू की ताकि इन परंपरागत उद्योगों में लगे लोगों का जीवन खुशहाल हो सके। दीपावाली पर एक सप्ताह का मेला लगने जा रहा है जिसमें स्थानीय व्यापारी अपने उत्पाद बेच सकेंगे। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से हलवाई, स्वर्णकारसहित 17 ट्रेड को प्रशिक्षण देकर मानदेय व रोजगार की व्यवस्था कर रहे हैं। 

व्यापारियोंको दे रहे हैं 10 लाख का बीमा कवर 

मुख्यमंत्रीने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे होते थे। व्यापारियों की हत्या की जाती थी जिसके खिलाफ हमने खुद सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ी है। हमारी सरकार ने व्यापार का एक बेहतर माहौल दिया है। व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर व्यापारियोंको दस लाख रुपये का बीमा का कवर दिया है। देश में सौ करोड़ मुफ्त वैक्सीन लग चुके हैं। इन सम्मेलनों में मंत्री आशुतोष टंडन, डा. महेन्द्र सिंह, अनिल राजभर,राजेन्द्र कश्यप, रामचंद्र प्रधान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, विधायक संजय गुप्ता व संजू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी आदि मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें