ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबाघों की मौत पर एक्शन में सीएम योगी, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को हटाया

बाघों की मौत पर एक्शन में सीएम योगी, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को हटाया

दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत हो लेकर सीएम योगी ने एक्शन लिया है। 50 दिन के अंदर हुई चार बाघों की मौत पर सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुनील चौधरी को हटा दिया है।

बाघों की मौत पर एक्शन में सीएम योगी, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को हटाया
Dinesh Rathourलाइव हिंदुस्तान,लखनऊSat, 10 Jun 2023 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत हो लेकर सीएम योगी ने एक्शन लिया है। 50 दिन के अंदर हुई चार बाघों की मौत पर सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुनील चौधरी को हटा दिया है। माना जा रहा है कि बाघों की मौत के मामले को गंभीरता से न लेने के चलते ऐसा किया गया है। दरअसल बाघों की असमय मौत पर सीएम ने नाराजगी जताई है। देश में प्रोजेक्ट टाइगर चल रहा है। यूपी सरकार बेहतर पर्यावरणीय माहौल तैयार कर बाघों की संख्या बढ़ाने में जुटी है। प्रदेश में टाइगर रिजर्व की संख्या भी बढ़ाई गई है। हाल ही में रानीपुर वन्य जीव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया है। इन हालात में बाघों की मौत से सरकार स्तब्ध है।

शुक्रवार को चौथे बाघ का शव मिलने के बाद सीएम योगी द्वारा जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने वन मंत्री, विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को तत्काल दुधवा जाकर जांच करने को कहा था। इसी क्रम में विभाग के आला अधिकारी शनिवार को वहां पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय जांच कमेटी जल्द उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। फिलहाल मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुनील चौधरी को इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि वे प्रोजेक्ट टाइगर के इंचार्ज बने रहेंगे। विभागीय सूत्रों की मानें तो एसके शर्मा नये मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक बनाए जा सकते हैं।

3 बाघ और एक बाघिन की हो चुकी है मौत

शुक्रवार को मैलानी वन रेंज के कुकरागढ़ा ताल के पास एक नर बाघ का शव फंसा मिला था। उसके सिर पर जख्म का निशान थे। दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक बी प्रभाकर ने बताया था कि जिस बाघ का शव मिला है वह पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। उसकी उम्र छह से सात वर्ष के करीब लग रही है। आशंका है कि बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। इससे पहले भी तीन बाघ और एक बाघिन का शव मिल चुका है। 50 दिन के अंदर चार बाघों के शव मिलने अफसरों में भी हड़कंप मचा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें