ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसीएम योगी ने देवरिया को दी 200 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर किया करारा प्रहार

सीएम योगी ने देवरिया को दी 200 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर किया करारा प्रहार

मुख्यमंत्री ने माफिया का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ये सरपस्त हुआ करते थे। आज इनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है।...

सीएम योगी ने देवरिया को दी 200 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर किया करारा प्रहार
देवरिया। वरिष्ठ संवाददाता Sun, 28 Nov 2021 08:55 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने माफिया का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ये सरपस्त हुआ करते थे। आज इनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा कि ये और इनके सरपस्त भस्मासुर हैं। आप इन्हें प्रश्रय न दें। मुख्यमंत्री रविवार को पूर्व विधायक रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण और दो सौ करोड़ की 412 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।  

देवरिया के रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, बहियारी बघेल में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि 70 साल में प्रदेश में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। पिछले पांच वर्ष में 33 मेडिकल कॉलेज बने हैं। प्रदेश सरकार की योजना प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की है। गोरखपुर में एम्स का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में उसका लोकार्पण करेंगे। कभी कोई सोच भी नहीं सकता था कि गोरखपुर में एम्स और देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते यह संभव हो सका। जब विकास की सोच होती है तो सब कुछ संभव हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारा संकल्प अगले 25 साल में भारत का विकसित करने का होना चाहिए। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीबों के बारे में कोई सोचता कहां था? कस्तूरबा स्कूलों की दशा खराब थी। उनका भवन तक नहीं था। गरीबों का खाद्यान्न माफिया खा जाते थे। बिजली आती नहीं थी। अब उसे हम ठीक कर रहे हैं। गरीबों को राशन के साथ दाल, तेल और नमक भी होली तक मिल रहा है। यह काम पहले भी हो सकता था लेकिन पिछली सरकारों के पास इसके लिए समय कहां था। वह अपना और अपने परिवार का विकास करने में जुटी थीं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां महाभारत मचा था। वह चाचा-काका-मामा में उलझे थे। 

सपा-बसपा ने चीनी मिलें बेचकर पेट पर लात मारा

योगी ने कहा कि कभी देवरिया और कुशीनगर चीनी का कटोरा हुआ करता था। सपा-बसपा की सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेच कर किसानों व नौजवानों के पेट पर लात मारा। हम युवाओं के भविष्य के साथ किसी को मजाक नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख लोगों को रोजगार दिया है। एक करोड़ से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर रोजगार से जोड़ा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। अब एक करोड़ युवाओं को टैबलेट देने जा रहे हैं। अगले महीने से इसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। 

दोहरे चरित्र वालों से सावधान रहें

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे। पर अब ऐसा नहीं होता। पिछले साढ़े चार साल में कहीं दंगा नहीं हुआ है। कोरोना काल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि अब तक 15.84 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह सभी के सहयोग से ही संभव हो सका। उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की। योगी ने कहा कि कुछ लोग घर में टीका लगवाकर बाहर इसके विरोध में बोलते हैं। ऐसे दोहरे चरित्र वालों से सावधान रहना होगा।  
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें