ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी ने दी नवमी और दशहरे की बधाई

राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी ने दी नवमी और दशहरे की बधाई

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने नवमी एवं विजयदशमी पर्व की बधाई देते हुए समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना...

राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी ने दी नवमी और दशहरे की बधाई
लखनऊ, राज्य मुख्यालयThu, 18 Oct 2018 08:59 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने नवमी एवं विजयदशमी पर्व की बधाई देते हुए समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल राम नाईक ने नवमी एवं विजयदशमी पर्व के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि हमारे पर्व हमें सत्य एवं सदाचार का आचरण करने के साथ अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनन्त रूप हैं लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। मां भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें