ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिन्दुस्तान ओलंपियाड-2017 संग बच्चों ने बढ़ाया कदम 

हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2017 संग बच्चों ने बढ़ाया कदम 

हिन्दुस्तान ओलंपियाड -2017 का शुक्रवार को राजधानी के स्कूलों में आयोजन किया गया। यहां भारी संख्या में पहुंचे स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहली कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर...

हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2017 में बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।
1/ 3हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2017 में बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।
ओलंपियाड में बच्चे प्रश्नों को हल करते हुए। 
2/ 3ओलंपियाड में बच्चे प्रश्नों को हल करते हुए। 
ओलंपियाड में आगे रहने का जोश बच्चों में दिखा। 
3/ 3ओलंपियाड में आगे रहने का जोश बच्चों में दिखा। 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ Fri, 06 Oct 2017 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान ओलंपियाड -2017 का शुक्रवार को राजधानी के स्कूलों में आयोजन किया गया। यहां भारी संख्या में पहुंचे स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहली कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर 12वीं तक छात्रों ने इस एप्टीट्यूट टेस्ट में शिरकत की।  
हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2015 और हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2016 की भारी सफलता के बाद इसका आयोजन किया गया था, ताकि युवाओं को प्रेरित किया जा सके। इस साल  हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इन छात्रों के स्कूल प्रिंसिपल ने उम्मीद जताई कि उनके होनहार छात्र अपने संस्थान का नाम रोशन करेंगे और पुरस्कार जीतेंगे।
लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी शाखा में हिंदुस्तान ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। हरदोई रोड के सलेमपुर अमेठिया गांव स्थित स्टैफोर्ड स्कूल में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड प्रतियोगिता में क्लास 1 से 10वीं  के छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में भाग लेते हुए अपनी योग्यता का परिचय दिया। कानपुर रोड स्थित सिटी माण्टेसरी स्कूल के जूनियर वर्ग के बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। हिन्दुस्तान के ओलंपियाड की परीक्षा में बाल निकुंज गर्ल्स, मोहिबुल्लापुर शाखा के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा में शामिल होकर स्कूल की छात्राएं काफी प्रसन्न थीं। इनके साथ ही, लोयला इंटरनेशनल, तथागत पब्लिक स्कूल, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल, सीवी कॉन्वेंट स्कूल, ब्राइट लैंड स्कूल, सेंट मेरी पब्लिक इंटर कॉलेज, रायल माउंड एकेडमी, केटीडी एकेडमी, इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, गुरुकुल एकेडमी, स्प्रिंगडेल समेत अन्य स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 

एलआईसी की उपलब्धियां मील का पत्थर 
वर्ष 1956 में स्थापित भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड बीमा उत्पादों जैसे एंडोर्समेंट प्लान, टर्म प्लान, मनी बैक प्लान, पेंशन प्लान इत्यादि की एक विस्तृत शृंखला उपलब्ध करा रही है। पिछले कई वर्षों में एलआईसी ने ऐसी कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जो मील का पत्थर साबित हुई। साथ ही, जीवन बीमा व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं में अभूतपूर्व निष्पादन का रिकॉर्ड स्थापित किया है। आज एलआईसी की देश में 2048 शाखा कार्यालय, 113 डिवीजन कार्यालय, 08 क्षेत्रीय कार्यालय और 1381 सेटेलाइट कार्यालय हैं। 

बच्चों ने कहा थैंक्यू हिन्दुस्तान 
इस परीक्षा के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 50 प्रतिशत के पेपर को 30 मिनट में कर लिया है। 
- अर्नव 

पिछले वर्ष हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में 50 प्रतिशत पेपर किया था। इस बार 80 प्रतिशत नंबर लाना है। 
- नबिया 

 परीक्षा एक अच्छा कदम है, जिसमें छात्र बिना कोई फीस चुकाए विषय पर अपनी पकड़ का अंदाजा लगा सकता है। 
- सवितुर चौहान 

प्रश्न तर्क पूर्ण थे। इस परीक्षा से हमें अपने मूल विषय से हटकर कुछ नया जानने और समझने का मौका मिला, जो आगे चलकर काम आएगा। 
- जसवंत सिंह 

 कुछ प्रश्न कठिन थे। जीके के प्रश्न अच्छे लगे। पेपर अच्छे से हल किया है। 
- अंशिका चंद्रा 

जब इस परीक्षा के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा, पेपर हल करो। पेपर हल करके अच्छा लगा। 
- तेजस श्रीवास्तव 

आज हुई परीक्षा से अपना आईक्यू लेवल चेक हो गया। अगले और पिछले सभी कोर्स रिवाइज हो गए। 
- अभय कुमार 

रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे, लेकिन पेपर हल करने में काफी मजा आया। 
- वर्तिका गुप्ता 

 हिन्दुस्तान ओलम्पियाड का प्रश्न पत्र बहुत अच्छा था। इस परीक्षा के जरिए अपने को परखने का मौका मिला।
-शिशिर  

परीक्षा में सिर्फ बैठना ही मकसद नहीं बल्कि अच्छे अंक पाकर सर्वोच्च सम्मान पाना। हिन्दुस्तान की इस पहल की बहुत सराहना।
- कावेश  

ऐसी प्रतियोगिताओं से विषयों का मूल्यांकन हो जाता है कि विषय वार क्या तैयारी है। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड इसके लिए बढ़िया माध्यम है।
- शेफाली सिंह  

पेपर बहुत ही आसान था। निर्धारित समय से पहले से ही पेपर हल कर लिया। हिन्दुस्तान की यह सराहनीय पहल है। इससे अपनी प्रतिभा परखने के साथ ही सम्मान भी मिलता है।
- प्रतिष्ठा तिवारी  

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें