ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबाढ़ का पानी भरने से पहले गांवों में मुनादी कराएंगे डीएम : सीएम योगी

बाढ़ का पानी भरने से पहले गांवों में मुनादी कराएंगे डीएम : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि जिलाधिकारी बाढ़ के खतरों को देखते हुए गांवों में मुनादी कराएंगे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था कराएंगे। बाढ़ शरणालयों में कोविड-19...

बाढ़ का पानी भरने से पहले गांवों में मुनादी कराएंगे डीएम : सीएम योगी
प्रमुख संवाददाता,लखनऊWed, 05 Aug 2020 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि जिलाधिकारी बाढ़ के खतरों को देखते हुए गांवों में मुनादी कराएंगे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था कराएंगे। बाढ़ शरणालयों में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाएगा और भोजन आदि की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ को लेकर कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रभावित जिलों में सर्च व रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की कुल 16 टीमें लगाई गई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2,728 नावें लगाई गई हैं। बांधों पर निगरानी रखने और जरूरत पर उसके रिपेयर सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट बांटा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बलिया में सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित बकुलहा संसार टोला तटबंध के किमी 4.125 के मध्य निर्मित टी-स्पर के नोज भाग के अपरस्ट्रीम में स्लोप क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। कटान को रोकने के लिए तुरंत सीमेंट की खाली बोरी में ब्रिक रोड़ाभर कर गैवियान रोप में डालकर फ्लट फाईटिंग का कार्य कराया जा रहा है। कटान स्थल पर जीआई वायर क्रेट में बोल्डर डाल कर कटर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। तटबंध की सतत निगरानी की जा रही है। वर्तमान में तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 160 बाढ़ शरणालय और तीन जिलों में 36 शरणालयों में 3,984 व्यक्ति रह रहे हैं। प्रदेश के 16 जिलों के 536 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें