Chief Minister Yogi Adityanath said Ayodhya should be developed as a religious Vedic and solar city अयोध्या को धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाए: सीएम योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Chief Minister Yogi Adityanath said Ayodhya should be developed as a religious Vedic and solar city

अयोध्या को धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाए: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित कराएगी। सनातन परंपरा के अनुसार आध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन स्थली और...

Dinesh Rathour लखनऊ। प्रमुख संवाददाता, Sat, 12 June 2021 11:22 PM
share Share
Follow Us on
अयोध्या को धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाए: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक, वैदिक व सोलर सिटी के रूप में विकसित कराएगी। सनातन परंपरा के अनुसार आध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन स्थली और सस्टेनेबल नगरी की सुविधाएं दी जाएंगी। अयोध्या धाम वैश्विक पहचान स्थापित करते हुए अपने मौलिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर अयोध्या के विजन डॉक्युमेंट पर प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि जलाशयों का संरक्षण, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पशु संरक्षण, बाहरी रिंग रोड और अन्य सड़क परियोजनाओं, सोलर सिटी, वृक्षारोपण, नई रोजगार गतिविधियों आदि के लिए कार्य योजना बनाकर तेजी से काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन संस्कृति, विरासत व परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुए सभी आधुनिक सुविधाओं का समावेश कर इसका सर्वांगीण विकास किया जाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की विकास परियोजनाओं के संबंध में भूमि अधिग्रहण के मामलों को संवाद व सहमति के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाए। प्रभावित दुकानदारों व निवासियों के व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्थाएं की जाएं। जल निकासी, अंडरग्राउंड, केबलिंग के लिए यूटिलिटी डक्ट की व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे सड़कों की बार-बार खुदाई न करनी पड़े। पंचकोसी, चौदह कोसी तथा चौरासी कोसी परिक्रमा के महत्व के मार्गों का निर्माण किया जाए। 
उन्होंने कहा कि विभिन्न पंथ व सम्प्रदायों, अन्य संस्थाओं, अतिथि गृहों, विश्रामालय आदि के लिए भूमि की व्यवस्थाएं की जाएं।

प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय को प्राचीन गौरव के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की परम्परा से समावेशित करते हुए विकसित किया जाए। सरयू नदी में सिल्ट जमाव के दृष्टिगत अयोध्या के सभी घाटों को संरक्षित करते हुए, उनका सौन्दर्यीकरण किया जाए। अयोध्या मेन स्पाइन रोड, सुग्रीव किले से श्रीराम मंदिर मार्ग, श्रृंगार हाट से श्रीराम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से संबंधित परियोजनाएं चल रही हैं। इनके अलावा, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ग्रीनफील्ड टाउनशिप, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय, रिवर फ्रंट डवलपमेंट परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।