ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मोदी पर तंज, अखिलेश की तारीफ: जया बच्चन बोलीं- सीने का पता नहीं, आपका कंधा और रीढ़ मजबूत है

मोदी पर तंज, अखिलेश की तारीफ: जया बच्चन बोलीं- सीने का पता नहीं, आपका कंधा और रीढ़ मजबूत है

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा। जया बच्चन ने अखिलेश यादव से कहा कि सीने का तो पता नहीं मगर आपके कंधे मजबूत हैं।

  मोदी पर तंज, अखिलेश की तारीफ: जया बच्चन बोलीं- सीने का पता नहीं, आपका कंधा और रीढ़ मजबूत है
Atul Guptaलाइव हिंदुस्तान,लखनऊThu, 29 Sep 2022 09:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बिना पीएम मोदी का नाम लिए उनपर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे छाती के आकार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास पास निश्चित रूप से मजबूत कंधे और मजबूत रीढ़ है। गौरतलब है कि तीसरी बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए जान लगाने की गुजारिश की। 

उन्होंने कहा कि लोगों ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने उनकी सरकार छीन ली और कदाचार और आधिकारिक मशीनरी के दुरुपयोग के साथ अपनी खुद की सरकार स्थापित कर ली। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उत्तर प्रदेश से बाहर निकलने का मतलब केंद्र से भी सरकार का बाहर होना होता। इसलिए उन्होंने वह सब किया जो वे कर सकते थे।

इस दौरान अखिलेश यादव चुनाव आयोग पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस संस्था में उन्हें सबसे ज्यादा विश्वास था, उन्होंने भी उन्हें निराश किया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के बूथ के साथ पक्षपात किया। इसलिए अब हमें बूथ स्तर पर काफी मजबूत बनना है। उन्होंने राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की कसम खाते हुए उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें जेलों को भरना पड़े लेकिन वो डटे रहें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं और दिल्ली और लखनऊ की सरकारों ने संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें